भाजपा सरकार में चारों तरफ जंगलराज कायम है- महेंद्र यादव…

भाजपा सरकार में चारों तरफ जंगलराज कायम है- महेंद्र यादव…

सपा छात्रसभा की समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार पर हुयी चर्चा…

मलिहाबाद (लखनऊ)। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुये सपाईयों ने बैठक की, जिसमें छात्रसभा की समीक्षा एवं संगठन विस्तार पर प्रमुख रूप से चर्चा की गयी। मिर्जागंज चौराहे पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये छात्रसभा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों मे अभी जुटने की जरूरत है। इसलिए संगठन को प्रमुख रूप से मजबूती प्रदान करनी है। संगठन के पदाधिकारियों सहित अन्य नेताओं को गांव-गांव जाकर भाजपा की जन विरोधी योजनाओं के बारे मे लोगों को जानकारी दें।
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में गुण्डाराज कायम है, मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच गयी है। भाजपा सरकार में चारों तरफ जंगलराज कायम है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, बहन बेटियों के साथ आये दिन घटनाएं घटित हो रही है। जिन पर भाजपा सरकार कोई ध्यान नही दे रही है। भाजपा सरकार में पत्रकारों पर आये दिन हमले हो रहे हैं।
इस अवसर पर छात्रसभा के महासचिव तुषार त्रिपाठी, जिला सचिव इब्राहिम मंसूली, अमान हसन खान, विधानसभा महासचिव मोइन खान, ब्लाक अध्यक्ष संदीप याद, अब्दुल मुईद,सलीम ख़ान नगर अध्यक्ष, मोजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन आशीष यादव ने किया।

पत्रकार अभिषेक वर्मा की रिपोर्ट, , ,