देश मना रहा था आजादी का जश्न और…

देश मना रहा था आजादी का जश्न और…

दबंग बरसा रहा था महिलाओं पर लाठियां…

लखनऊ, 16 अगस्त। दबंगों ने महिलाओ की जमकर पिटाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहाँ पूरा देश आजादी की वर्षगांठ मना रहा था, वहीं तीन महिलाओं पर दबंग कहर बरसा रहे थे। लाठी डंडों से महिलाओं को बेरहमी से सड़क पर गिरा गिरा कर जमकर पीटा गया। महिलाओं पर अत्याचार का वीडियो किसी पड़ोसी ने बनाया जिसमें दबंग बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं। महिलाओं को जमीन पर घसीट घसीट कर बेरहमी से मारा गया। घायल महिलाओं को गंभीर हालत में कराया गया। मारपीट के पीछे पारिवारिक क्लेश सामने आई है जिसमे महिला के चचेरे भाई द्वारा उसको पीटा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…