समाजवादी व्यापार सभा ने प्रदेश व्यापारी अभियान के तहत उरई में…

समाजवादी व्यापार सभा ने प्रदेश व्यापारी अभियान के तहत उरई में…

विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया…

लखनऊ 9 अगस्त। समाजवादी व्यापार सभा ने प्रदेश व्यापारी अभियान के तहत उरई में विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें झांसी, कानपुर व चित्रकूट मण्डल के लगभग 14 जिलों के व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने एक मत से 2022 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का शपथ लिया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा  डबल इंजन की सरकार में व्यापारी समाज बढ़ते अपराध, उत्पीड़न, इंस्पेक्टर राज, जीएसटी, छापे, महंगाई से परेशान है। समाजवादी पार्टी की सरकार में ही व्यापारियों का सम्मान सुरक्षित था। समाजवादी सरकार बनने पर व्यापारियों के हित में नीतिगत निर्णय लेकर उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में होगा। सम्मेलन को मुख्यवक्ता समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव श्री अभिमन्यु गुप्ता ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सूद, अंशुल गुप्ता, मनोज पोरवार उपस्थित रहे। सम्मेलन का संयोजन जिलाध्यक्ष जालौन व्यापार सभा श्री मनोज इकड़िया ने किया।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…