गुस्‍साई पत्‍नी ने आधी रात को काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट…

गुस्‍साई पत्‍नी ने आधी रात को काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट…

वजह जान पुलिस भी हैरान…

फुलवारी शरीफ (पटना)। पटना में एक दंपती से जुड़ा अजीब मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही धारदार हथियार से काट डाला। पत्‍नी के हमले से गुस्‍साए शख्‍स ने भी विरोध में हमला कर उसे जख्‍मी कर दिया। इसके बाद दर्द से छटपटाते हुए अवस्‍था में वह भाग कर थाने पहुंचा। पुलिस ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत पीएमसीएच में ले जाकर भर्ती कराया। इस हैरतअंगेज घटना के पीछे की वजह और भी अजीब है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़‍ित शख्‍स और उसकी पत्‍नी के संबंध काफी दिनों से खराब थे। इसको लेकर कई दफे पंचायती भी हुई थी और जान-पहचान के लोगों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। इस हादसे में घायल पत्‍नी का इलाज फुलवारीशरीफ पीएचसी में कराया गया।

घटना के बारे में बताया जाता है कि रात को दंपती एक साथ सोए थे। रात के तीन बजे पति पूरी तरह नींद में चला गया तो अचानक पत्‍नी ने उस पर हमला कर दिया। दर्द और खून निकलने पर पति की नींद खुली तो उसने देखा कि पत्नी के हाथ चाकू है। इसके बाद वह तत्‍काल भागते हुए घर से भागा और भागते हुए पुलिस थाना में पहुंचा। बताया जा रहा है कि काफी अधिक खून निकल जाने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सुबह वारदात की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो पीड़‍ित के घर पहुंचे। तब तक पति के साथ झगड़े में घायल पत्‍नी घर में ही पड़ी थी। उसे आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा।

फुलवारीशरीफ के थानेदार ने बताया कि घायल शख्‍स की हालत ठीक होने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा। फिलहाल आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। पहले भी कई बार दंपती के बीच विवाद हो चुका था। घटना के पीछे की वजह तलाशी जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…