अरेंज मैरिज करने से पहले लड़के से पूछ लें ये सवाल…

अरेंज मैरिज करने से पहले लड़के से पूछ लें ये सवाल…

हर लड़की चाहती है कि उसे ऐसा जीवनसाथी मिलें जो उसे समझें, उसे खूब प्यार करें, हंसाए और उसे अच्छा महसूस करवाएं। अगर आप की लव मैरिज है तो फिर आपको ऐसा लड़का मिलना कोई मुश्किल काम नहीं है लेकिन अगर आप अपने सपनों का राजकुमार अरेंज मैरिज के जरिए ढूंढ रही हैं तो आपको थोड़ा ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

अरेंज मैरिज में आप किसी अजनबी को मिलती है, जिसके बारे में आपको कोई जानकारी नहीं है। उसके साथ आपकी पहली मुलाकात बहुत जरूरू होती है क्योंकि आपको सही व्यक्ति का चुनाव करना होता है, इसलिए आगे बढ़ने से पहले यह जरूरी है कि आप उससे सही और सटीक प्रश्न पूछें। हम आपको कुछ ऐसे ही प्रश्न बता रहे हैं जो आपको अरेंज मैरिज से पहले लड़के से पहली मुलाकात में पूछने चाहिए।

-उसकी शौक और रुचि किस में है?

अच्छा होगा कि आप लड़के की पसंद और नापसंद को पहले ही जान लें। उसे बातों बातों में पूछे की आपकी रूचि, शौक और पसंद क्या है। इसी से आपको पता चल जाएगा कि उन्हें किस तरह की लड़की की तलाश है।

-कामकाजी महिला से कोई आपत्ति तो नहीं है?

अगर आप जॉब करती हैं तो शायद शादी के बाद उसे छोड़ना पड़े। एक संकीर्ण और रूढ़िवादी सोच वाली फेमिली या पति आपको बाहर नौकरी करने से रोक सकते हैं, जिससे घर का माहौल खराब हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आपकी पहले ही इस बारे में अपने पति से खुल कर बात कर लें।

-उसके कैरियर का लक्ष्य क्या है?

शादी के बाद हर व्यक्ति पर आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इसलिए इन सब चीजों का उसे पता होना चाहिए और वह इन जिम्मेदारियों को उठाने के लिए तैयार होना चाहिए। आप उसे उसके कैरियर गोल्स और जॉब प्रोफाइल की बारे में पूछ सकती हैं, क्यों कि उसकी महत्वाकांक्षाएं आपके भविष्य को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगी।

-उसके घर-परिवार में आपकी क्या जिम्मेदारी होगी?

आपका पति आपसे कई आशाएं रख सकता है इसलिए अच्छा होगा आप धीमे से इस बारे में बात कर लें कि उसकी अपनी पत्नी से क्या आशाएं हैं, खास तौर पर अपने घर-परिवार के प्रति। इससे आपको पता लग जाएगा कि लड़के का परिवार रूढ़िवादी सोच वाला है या खुले विचारों वाला।

-आपके माता दृपिता के प्रति उसकी जिम्मेदारी?

भावनात्मक साथ से लेकर आर्थिक मदद तक हर लड़की शादी के बाद भी अपने माता-पिता की नजदीकी चाहती है। एक जीवन साथी में साथ देने की भावना और समझ जरूर होनी चाहिए। ध्यान रखें कि लड़का आपकी पैरेंट्स की इज्जत करें और शादी के बाद उनके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए।

-क्या वह बहुत ज्यादा धार्मिक है?

यदि आपका होने वाला पति ज्यादा ही धार्मिक और पूजा-पाठ करने वाली हैं लेकिन वह नहीं है तो आपमें ज्यादा तालमेल बिठाने की जरूरत पड़ेगी इसलिए उससे उसके परिवार की धार्मिक मान्यताओं और आपके की जा रही उम्मीदों के बारे में पहले ही बात कर लें।

-शादी के बाद कहीं और बसना चाहता है?

कुछ लड़के शादी से पहले शहर के बाहर जॉब करते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि लड़का अपने पैरेंट्स से अलग किसी दूसरे शहर में रहता हो लेकिन शादी के कुछ समय बाद वह अपने पैरेंट्स के पास शिफ्ट हो जाए, या वहां पैरेंट्स को ले जाये। इसलिए पहले ही यह बात तय कर लें कि आपको अपने पति के साथ किसी दूसरे शहर में जाना है या नहीं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…