दिव्या सिंह को प्रधानों ने सर्वसम्मति से चुना प्रधान संघ का अध्यक्ष…

दिव्या सिंह को प्रधानों ने सर्वसम्मति से चुना प्रधान संघ का अध्यक्ष…

विधायक जयदेवी कौशल की मौजूदगी में हुआ मलिहाबाद प्रधान संघ का चुनाव…

मलिहाबाद (लखनऊ)। मलिहाबाद के ब्लाक सभागार में आयोजित नवनिर्वाचित प्रधानों की बैठक में प्रधान संघ की निर्विरोध अध्यक्ष बनी ग्राम पंचायत पुरवा की प्रधान दिव्या सिंह। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने दिव्या सिंह (पत्नी अंजू सिंह) को अपना अध्यक्ष चुना।
कार्यक्रम में विधायिका जय देवी कौशल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर आशु, ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि मीनू वर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी की मौजूदगी में 45 प्रधानों ने सर्वसम्मति से प्रधान संघ का अध्यक्ष दिव्या सिंह को चुना। बैठक का नेतृत्व विधायक जयदेवी कौशल एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास किशोर आशू ने किया।
इस अवसर पर महामंत्री नवीन यादव, सोनू वर्मा, अमरीश मौर्या, अनुज सिंह, तारिक खान, अजय रावत सहित भाजपा के कई नेता उपस्थित रहे। दिव्या सिंह को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर उनके पति अंजू सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

“पत्रकार अभिषेक वर्मा की रिपोर्ट, , ,