*विवाहिता की लाश मिलने से लोगों में सनसनी,*

*विवाहिता की लाश मिलने से लोगों में सनसनी,*

*हत्या की आशंका*

*हाथरस, 21 जुलाई।* कोतवाली मुरसान क्षेत्र में सादाबाद रोड पर बुधवार को सड़क किनारे विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। विवाहिता की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने हत्या के बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया है।

लोहटा खुर्द गांव के निकट सुबह साढ़े सात बजे करीब महिला का शव देखा गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस का दी। पुलिस ने महिला के शव के बारे में लोगों से जानकारी की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला शादीशुदा है और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। विवाहिता आसमानी रंग का सूट, काले रंग का प्लाजो, कड़े, बीछिया पहने हुए है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या के बाद महिला के शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव माेरचरी में रखवा दिया है। सीओ ब्रह्म सिंह के मुताबिक जनपद में गुमशुदगी के मामलों की छानबीन की जा रही है। इसके साथ-साथ मथुरा, अलीगढ़ जनपद की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।