सायरा बानो ने दिलीप कुमार के सेहत की दी जानकारी…

सायरा बानो ने दिलीप कुमार के सेहत की दी जानकारी…

बोलीं- सबकुछ ठीक है,लोगों की दुआओं की जरूरत…

मुंबई, 05 जुलाई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार इन दिनों हिंदुजा अस्पताल में ही भर्ती हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने ही उन्हें दो बार सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी वे हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में ही भर्ती हैं। दिलीप कुमार का आईसीयू में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। हालांकि सायरा बानो ने पति दिलीप कुमार की हेल्थ का अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि सब ठीक है। दरअसल रविवार को कई पैपराजी हिंदुजा अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए थे।

लोगों की दुआओं की जरूरत

अस्पताल के बाहर पैपराजी की भीड़ देखकर सायरा बानो ने आश्वासन दिया कि सब ठीक है। उन्होंने पैपराजी को कई बार हाथ हिलाकर कहा कि साहेब ठीक हैं। वहीं इससे पहले भी रविवार को सायरा बानो ने दिलीप कुमार तबीयत को अपडेट जारी किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि अभी वे आईसीयू में भर्ती हैं। हालांकि उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने यह भी कहा था उन्हें चुस्त, तंदरुस्त होकर लौटने के लिए लोगों की दुआओं की जरुरत है। दिलीप कुमार को बीते 28 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बताया गया था कि उन्हें सांस में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी दिलीप कुमार इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान अभिनेता के फेफड़ों में पानी भर गया था। जिसके बाद डॉक्टर्स ने उसे सफलतापूर्वक निकाल दिया था और 5 दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो उनके स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट देती रहती हैं। इससे पहले भी जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तो इसकी जानकारी भी सायरा बानो ने ही दी थी। आपको बता दें कि अस्पताल से छुट्टी के समय की दिलीप कुमार की फोटोज भी सामने आई थी जिनमें सायरा बानो मीडिया के सामने ही अभिनेता का माथा चूमती हुई दिखाई दी थी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…