योगासन जो एकाग्रता बढ़ाने में मदद करते हैं…

योगासन जो एकाग्रता बढ़ाने में मदद करते हैं…

योगासन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे शारीरिक और मानसिक लाभ होते हैं। एकाग्रता बढ़ने से इंसान का काम करने में मन लगता है और साथ ही किसी भी काम को ध्यानपूर्णक करते हैं। योगासन दिमाग को भी तेज करने में मदद करता है और सोचने की क्षमता भी बढ़ाता है। कुछ ऐसे योगासन है जो आपकी एकाग्रता बढ़ाने में आपकी मदद करते हैं।

ताड़ासन: ताड़ासन आपके पैरों को मजबूत करता है। यह आपके श्वास को संतुलित करता है और जागरूकता बढ़ाता है। जो एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप खड़े हो जाए और अपने कमर और गर्दन को सीधा रखें। अब आप अपने हाथ को सिर के ऊपर करें और धीरे से सांस खींचें। इस अवस्था को कुछ समय के लिए बनाये रखें, फिर सांस छोड़ते हुए धीरे धीरे अपने हाथ एवं शरीर को पहली अवस्था में लेकर आयें।

वृक्षासनासन: वृक्षासनासन करने से आपके शरीर के बैलेंस में सुधार आता है। यह आत्म-आत्मविश्वास और सम्मान बनाता है और आपको समस्त तरीके से जीवन के मुद्दों से निपटने में मदद करता है। यह आसन आपके एकाग्रता को बढ़ाने में भी मदद करता है। सीधे खड़े हो जाएं और अपने हाथों को जोड़ें। अब दाहिने घुटनें को मोड़ते हुए अपने दाहिने पंजे को बाएं जांघ पर रखें। आपके पैर का तलवा जांघ के ऊपर सीधा एवं ऊपरी हिस्से से सटा हुआ हो। धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे ले आए।

गरूड़ासन: गरूड़ासन करने से मसल्स मजबूत होती है और शरीर का संतुलन अच्छा हो जाता है। इस आसन को करने से दिमाग भी तेज होता है और एकाग्रता अच्छी होती है। अपने काम को ध्यानपूर्वक करने में मदद मिलती है। इसको करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। अब दाएं पैर को सामने से लाते हुए बाएं पैर से लपेट लें। दोनों हाथों को नमस्कार की मुद्रा में रखते हुए एक-दूसरे से लपेट लें। 10 से 30 सेकंड तक इस मुद्रा में रहे।

नटराजनन: नटराजनन डिप्रेशन और तनाव को दूर करने में मदद करता है। यह रक्त संचार और एकाग्रता को भी बढ़ाता है। इसके अलावा यह आसन वजन कम करने में और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है। सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं। अब आप अपने दाएं पैर को उठाएं, उसे घुटनों से मोड़ें और जितना संभव हो पीठ के पीछे ले जाएं। दोनों बांहों को सामने से ऊपर उठाएं, फिर उन्हें पीछे ले जाएं। अब आप बाएं पांव पर खड़े रहते और अपने संतुलन बनाते हुए दाएं पैर को दोनों हाथों से पकड़कर जितना संभव हो सिर के ऊपर ले जाएं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…