पुरस्कार घोषित अभियुक्त सुफियान गिरफ्तार…

पुरस्कार घोषित अभियुक्त सुफियान गिरफ्तार…

हरदोई/दिनांक 18.06.2021 को थाना कछौना पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर गाजू तिराहा कस्बा कछौना से पुरस्कार घोषित अभियुक्त सुफियान को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना कछौना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 205/2021 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना कछौना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…