आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 17 जून 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 17 जून 2021…

🐏 मेष: आज के दिन तय किए गए कामों को अंजाम देना आपके लिए महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इन्हीं बातों पर बहुत सारी बातें निर्भर है। अपने दिमाग को शांत रखकर काम करते रहने की कोशिश करें। लोगों द्वारा दिए गए सुझाव का ध्यान रखें, लेकिन मन की आवाज को भी ध्यान में रखते हुए निर्णय लें।

करियर : काम से संबंधित हुई गलतियों को तुरंत सुधारने के लिए प्रयत्न करना होगा। आर्थिक बातों से संबंधित रिस्क बिल्कुल भी न लें।

लव : पार्टनर के साथ बन रही दूरियों के कारण उनका महत्व आपको अधिक महसूस होगा।

हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 1

🐄 वृषभ: आज किसी व्यक्ति के साथ हो रहे विवाद को मिटाना है या नहीं ये बात आपको तय करना होगा। यदि व्यक्ति आपके लिए महत्वपूर्ण है तो किस कारण की वजह से आप उनको महत्व देते हैं, इस बात को भी जानें। सामने वाले व्यक्ति द्वारा झगड़े को सुलझाने की अपेक्षा रखना व्यर्थ होगा।

करियर : काम को नए तरीके से करने के प्रयत्न आपके द्वारा किए जाएंगे। जिसके द्वारा फल मिलेगा, लेकिन वक्त भी लगेगा।

लव : पार्टनर द्वारा बोली गई बातों के कारण किस प्रकार की भावना आपके अंदर उत्पन्न हो रही है, इस बारे में जानकारी प्राप्त करें। ताकि उस पर काम करना आपके लिए संभव होगा।

हेल्थ : शारीरिक समस्या को ठीक होने में वक्त लगेगा। अपने प्रयत्न में सतर्कता रखें।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 2

👬 मिथुन: आज आपके अंदर का उत्साह बढ़ाने के लिए मित्र प्रयत्न करेंगे, जिन बातों में आपको कठिनाई या महसूस हो रही है, उन बातों को आप अधिक ध्यान देंगे। अपनी सोच विचार और भाषा पर नियंत्रण रखने के कारण कई सारे विवादों से दूर रहना आपके लिए आज संभव होगा।

करियर : हड़बड़ी में किए गए काम के कारण कुछ महत्वपूर्ण बातें छूट सकती हैं।

लव : यदि पार्टनर आपसे नाराज है तो उनको कुछ देर अकेला छोड़ने की आवश्यकता होगी, ताकि दिमाग शांत रखकर वह आपके साथ चर्चा करने के लिए तैयार हो।

हेल्थ : पीठ दर्द अचानक से तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

🦀 कर्क: आज अकेले में वक्त बिताने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है, लेकिन काम के बढ़ते बोझ के कारण यह संभव हो ना फिलहाल मुश्किल लग रहा है। रोजमर्रा की जिंदगी से थोड़ा दूर रहकर अपने जीवन से संबंधित बातों के बारे में सोच-विचार करें।

करियर : आर्थिक आवक को किस तरह से बढ़ाया जा सकता है, इस बात को ध्यान देकर काम में बदलाव लाने की अत्यंत आवश्यकता होगी।

लव : आपके द्वारा किया गए प्रयत्न सफलता दे रहे हैं और थोड़ा संयम बनाए रखें।

हेल्थ : जीवनशैली और खानपान में बदलाव लाते समय फिलहाल तकलीफ महसूस हो सकती है, लेकिन इसके फायदे के बारे में दूरदृष्टि रखकर सोचें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

🦁 सिंह: आज आप अपने में ही खोए रहने की वजह से जो लोग आपसे नाराज है, उनकी बात के बारे में पता नहीं लगेगा और आपका बर्ताव भी नहीं बदलेगा। जो भविष्य में बड़े विवाद उत्पन्न करने की आशंका बना रहा है। हर एक बात से संबंधित जागरूकता बरतने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम से संबंधित नई बात सीखने की वजह से आपको प्रसन्नता महसूस होगी।

लव : पार्टनर की भावनाओं को आपके द्वारा नजरअंदाज करना उनके लिए अधिक तकलीफ का कारण बनेगा।

हेल्थ : अधिक मीठा खाना और खान-पान पर नियंत्रण न रखने की वजह से आलस महसूस होगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

🙋‍♀️ कन्या: आज अपने क्षेत्र में या परिवार में स्थान को कायम रखने के लिए आप प्रयत्न जरूर करें, लेकिन खुद की ही बातों को मनवाने की जिद एहम रिश्ते में कटुता निर्माण कर रही है, इस बात के बारे में भी सोचें। व्यक्ति खुद होकर इस बात की जानकारी नहीं देंगे, लेकिन अपनी नाराजगी को जताने की कोशिश करेंगे। आपको सतर्कता रखने की आवश्यकता है।

करियर : काम में बदलाव लाने के प्रयत्न धीरे-धीरे प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं।

लव : पार्टनर की गलतियों का जिक्र बार-बार करने की वजह से तनावपूर्ण वातावरण बना रह सकता है।

हेल्थ : पैर दर्द और शारीरिक कमजोरी महसूस होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

⚖️ तुला: आज आपको दो मार्ग प्राप्त होंगे, लेकिन किस मार्ग पर चलने के बाद क्या अनुभव आने वाले हैं। इस बात के बारे में जानकारी की जिद रखने के कारण आप काम नहीं कर पाएंगे। किसी एक निर्णय का चुनाव करके उसी से संबंधित मिलने वाले अनुभव और अपने काम द्वारा होने वाली बातों की जिम्मेदारी लेना सीखें।

करियर : सहकर्मियों के साथ मौज-मस्ती और बातचीत में उलझे रहने के कारण काम को पूरा करना आपके लिए कठिन होगा।

लव : दिन की शुरुआत में पार्टनर के साथ वाद-विवाद उत्पन्न होंगे, लेकिन एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने के लिए भी कोशिश की जाएगी।

हेल्थ : स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ जटिल बन सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

🦂 वृश्चिक: आज किसी भी काम को बार-बार करने के बाद ही उस काम में आप पारंगत होते हैं, इसलिए नए काम को सीखते समय संयम बनाए रखें और अपनी कमजोरियों पर ध्यान देते हुए मिल रहे है मार्गदर्शन से उसे ठीक करने की कोशिश करें।

करियर : आपके द्वारा किए जाने वाले काम की वजह से अनेक लोगों को प्रेरित करना आपके लिए संभव होगा।

लव : किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता हुआ आकर्षण केवल आकर्षण हो सकता है। इसे रिलेशनशिप में तब्दील करने की जिद फिलहाल ना रखें।

हेल्थ : शरीर में बढ़ती विटामिंस की कमी की वजह से थकान महसूस हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

🏹 धनु: आज व्यक्ति द्वारा बोली गई बातें और उनके बर्ताव को बार-बार याद रखने के कारण आपको उन्हें माफ करना संभव नहीं लग रहा है। भूतकाल को आप बदल नहीं सकते, लेकिन भविष्य में व्यक्ति का बर्ताव आपके प्रति किस तरह से रहेगा, यह आप तय जरूर कर पाएंगे।

करियर : काम से संबंधित बातों के लिए हो रहे खर्च को रोकना मुश्किल होगा और तुरंत बड़ा फायदा देखना भी फिलहाल कठिन लग रहा है।

लव : आपके अंदर बढ़ती हुई नाराजगी को दूर करने के लिए पार्टनर पूरी तरह से कोशिश करेंगे। थोड़ा खुद के द्वारा भी प्रयत्न पूर्वक बदलाव लाने की कोशिश करें।

हेल्थ : अधिक तला हुआ खाने की वजह से गले में खराश जैसी तकलीफ महसूस हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

🐊 मकर: आज के दिन किए गए व्यवहार आपके पक्ष में रहेंगे और आपको अपेक्षा से अधिक बड़ा आर्थिक फायदा नजर आ सकता है। फिलहाल काम पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। परिवार से संबंधित बातों में स्थिरता महसूस होगी। यदि परिवार के किसी व्यक्ति की मदद लगती है तो इस बारे में खुलकर उनसे मदद मांगे।

करियर : नए से शुरू किए गए कारोबार में फायदा नजर आएगा, फिर भी लोगों के साथ अधिक जुड़े रहने की कोशिश बनाए रखें।

लव : आप और परिवार के लोग मिलकर पार्टनर की तकलीफों को दूर करने के लिए प्रयत्न करेंगे।

हेल्थ : पेट से संबंधित समस्या कुछ देर सता सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

🏮 कुंभ: आज आपको मिले हुए अनुभव और ज्ञान का फायदा जरूर दूसरों को होता है। लेकिन खुद के जीवन में बदलाव ना देख पाने की वजह से आपका आत्मविश्वास कम हो रहा है और अपने ज्ञान पर का विश्वास भी कम हो रहा है। आज आपको खुद पर काम करने की आवश्यकता होगी।

करियर : उच्च शिक्षण द्वारा आपके लिए कई सारे नए अवसर प्राप्त होंगे, इसलिए शिक्षण से संबंधित बातों को नजरअंदाज न करें।

लव : पैसों का तनाव बना रहने के कारण पार्टनर्स में रिलेशनशिप भी तनावपूर्वक बना रह सकता है।

हेल्थ : डॉक्टर द्वारा दिए गए सुझाव पर गौर करें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

🐋 मीन: आज सोच-विचार करके आप कदम आगे बढ़ा रहे हैं। व्यवहार करते समय व्यवहार की बातों के साथ-साथ व्यक्ति की नियत पर भी ध्यान देना होगा। करीबी मित्र पर जरूरत से अधिक विश्वास न दिखाएं। परिवार के व्यक्ति की चिंता आज आपको अधिक सताएगी।

करियर : लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए आइडियाज प्राप्त न होने की वजह से काम से संबंधित उत्साह कम महसूस होगा।

लव : युवाओं को अपने रिलेशनशिप और शादी से संबंधित चिंता अधिक रहेगी।

हेल्थ : सात्विक आहार पर जोर देने की आवश्यकता होगी, जिसके द्वारा शरीर और मन तरोताजा महसूस होगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…