तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म…

तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म…

शादी का दबाव डाला तो युवक फरार…

दादरी। दादरी के मोहल्ले में रहने वाली तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने युवक पर शादी का दबाव डाला तो वह उसे छोड़कर भाग गया। महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को दी है।

दादरी थाने के एसएचओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बिहार पटना निवासी 30 वर्षीय महिला का दो तीन साल पूर्व तलाक हो गया था। महिला अपने दो तीन साल के बेटे और पिता के साथ किराए पर रह रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात बिहार के जहानाबाद निवासी युवक से हो गई। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का भरोसा देकर एक साल तक दुष्कर्म किया। वह उसकी के साथ रह रहा था। महिला गर्भवती भी हो गई मगर युवक ने गर्भपात करा दिया। तीन माह पूर्व महिला ने जब शादी के लिए अधिक दबाव बनाया तो युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। वह युवक को तलाश करती हुई बिहार पहुंची तो पता चला कि युवक की किसी अन्य लड़की से शादी तय गई है। युवक को पुलिस के पहुंचने की सूचना मिल गई और भाग गया।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…