पेड़ से टकरायी एंबुलेंस, तीन की मौत, एक घायल…

पेड़ से टकरायी एंबुलेंस, तीन की मौत, एक घायल…

कन्नूर/केरल। कर्नाटक में एलायावूर के नजदीक मुंडयाड में मरीज को लेकर एक एंबुलेंस पेड़ से टकरा गयी, जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गयी तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान तीजो (48), उसकी पत्नी राजीन तीजो (37) तथा एंबुलेंस चालक ओ.वी. निध्न राज (25) के तौर पर हुयी है।

वहीं तीजो के बहनोई बेनी गंभीर हालत में कन्नूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक सीने में तेज दर्ज की शिकायत के बाद तीजो को पय्यावूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर उपचाल के लिए उसे कन्नूर के अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा था।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तथा दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तथा काफी मशक्कत के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त एंबुलेंस में से शवों को बाहर निकाला।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…