आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 4 जून 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 4 जून 2021…

🐏 मेष: आज आपके प्रयत्नों की गति चाहे जैसी भी हो आपको केवल आगे बढ़ते रहना है। परिवार से संबंधित कुछ जिम्मेदारियों के कारण व्यक्तिगत बातों को नजरअंदाज किया जा सकता है, लेकिन इसका असर महत्वपूर्ण कामों से संबंधित बातों पर ना होने दें।

करियर : काम पर केवल फोकस बनाए रखें। आपको प्रगति आसानी से प्राप्त होगी।

लव : पार्टनर के साथ चर्चा करते समय चर्चा को विवाद में परिवर्तित ना होने दें।

हेल्थ : नींद पूरी करने पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

🐄 वृषभ: आज केवल योजना बनाने पर अधिक वक्त बिताने के कारण आपके अंदर का विश्वास कम हो रहा है। जितना काम आप करते रहेंगे, उतना आप आपके अंदर विश्वास पैदा होगा और आगे बढ़ते रहने की इच्छा भी प्रबल बनती जाएगी। अपने विचार और परिवार के लोगों के विचारों में संतुलन बनाए रखकर आगे बढ़ते रहें।

करियर : रियलइस्टेट से जुड़े लोगों को काम से संबंधित मार्केटिंग पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

लव : पार्टनर की और आपकी जीवन से संबंधित क्या अपेक्षाएं हैं, इस बात को जानना आवश्यक होगा, उसके बाद ही बड़ा निर्णय आप ले पाएंगे।

हेल्थ : सिर दर्द के कारण बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 2

👬 मिथुन: आज जिस खबर का आपको इंतजार है, उसे मिलने में वक्त लगेगा, लेकिन निर्णय आपके पक्ष में होगा। जल्दी आपको बड़ी खुशियां प्राप्त होगी। आर्थिक परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। फिर भी खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी।

करियर : व्यापार से संबंधित बातों को बढ़ाने के लिए तय की गई यात्रा में बाधा आ सकती है, लेकिन इसके कारण आपका नुकसान नहीं होगा।

लव : मनचाहा पार्टनर न मिलने के कारण थोड़ी चिंता आपको सताएगी।

हेल्थ : योगाभ्यास और शारीरिक व्यायाम को जीवन का अंग बनाएं, जिसके कारण मन की नकारात्मकता दूर होने लगेगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

🦀 कर्क: आज आपके द्वारा बनाई गई योजना वास्तविकता का रूप ले रही है, जिसकी वजह से आपको समाधान प्राप्त होगा। भौतिक ही बातों के साथ आध्यात्मिक प्रगति पर भी आप ध्यान देंगे। कम वक्त में अधिक कार्य आपके द्वारा किए जा सकते हैं। सामाजिक कार्य का भी आप हिस्सा बने रहेंगे।

करियर : आपके काम की वजह से आपको समाधान प्राप्त होगा और प्रगति भी मिलेगी। वरिष्ठों की आपके ऊपर मर्जी बनी रहेगी।

लव : पार्टनर के साथ बिताए हुए वक्त की वजह से एक-दूसरे को ठीक से जान पाना संभव होगा।

हेल्थ : वजन को नियंत्रण में लाने के लिए प्रयत्न करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

🦁 सिंह: आज जीवन से संबंधित रखे हुए बड़े लक्ष्य की प्राप्ति आपको जल्दी होने वाली है। प्रॉपर्टी से संबंधित किए गए व्यवहार आपके पक्ष में होंगे और तुरंत फायदा भी दिलाएंगे। घर से संबंधित कुछ बदलाव किए जा सकते हैं, जिसकी वजह से सकारात्मकता बनी रहेगी।

करियर : काम से संबंधित भागीदारी का मिल रहा अवसर आपके लिए बड़ा फायदा दिलाएगा।

लव : किसी व्यक्ति द्वारा आ रहे प्रपोजल को तुरंत हां बोलना आपके लिए मानसिक तकलीफ का कारण बन सकता है। व्यक्ति की परख करना सीखना होगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए डाइटिशियन की मदद लें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 6

🙋‍♀️ कन्या: आज जिन बातों को बदलने की कोशिश कर रहे हैं, उनके प्रति इच्छा शक्ति कम होने के कारण आपके प्रयत्नों के बावजूद भी सफलता आपको प्राप्त नहीं हो रही है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय के कारण नुकसान होने की आशंका बन रही है, इसलिए निर्णय को दोबारा पर रखकर ही आगे बढ़ें।

करियर : काम की जगह उत्पन्न हो रहें विवादों को ना बढ़ाएं।

लव : मानसिक तनाव के कारण पार्टनर और रिलेशनशिप को वक्त दे पाना मुश्किल होगा।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

⚖️ तुला: आज आपके द्वारा हुई गलतियों का असर अधिक हो सकता है, जिसे ठीक करने का मौका आपको प्राप्त होगा, लेकिन पछतावे की भावना में अधिक अटके रहने के कारण आपकी कार्यक्षमता कम हो सकती है। जिन लोगों की वजह से नकारात्मकता उत्पन्न हो रही है, उनसे दूरियां बनाए रखें।

करियर : आपके प्रतिस्पर्धी आपको पीछे करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उनको सफलता नहीं मिलेगी।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जीवन में आनंद बना रहेगा।

हेल्थ : बालों से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

🦂 वृश्चिक: आज परिवार के लोगों की आप के प्रति अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं, जिन को पूरा करते समय आपको तनाव होगा। आपके द्वारा बातों को मना किए जाने की वजह से लोगों की कुछ देर नाराजगी आप पर बनी रहेगी। अपने मानसिक समाधान और मानसिक शांति पर ध्यान दें।

करियर : उच्च शिक्षण के लिए अवसर प्राप्त होंगे।

लव : परिवार के खिलाफ जाकर विवाह से संबंधित निर्णय न लें।

हेल्थ : शरीर में विटामिंस की कमी महसूस हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

🏹 धनु: आज पार्टनर और मित्र परिवार के साथ बिताया हुआ वक्त आनंद देगा, लेकिन जरूरत से अधिक वक्त बिताने के कारण आप अपने मार्ग से भटक सकते हैं। आपके विचारों से मिलते-जुलते लोगों के साथ जुड़े रहने की कोशिश करें, जिसकी वजह से आप एक-दूसरे का साथ पाकर अपनी अपनी प्रगति पर ध्यान दे पाएंगे।

करियर : करियर से संबंधित लिए गए निर्णय का विरोध परिवार के द्वारा किया जा सकता है। पैसों से संबंधित बातों के लिए किसी पर भी निर्भर ना रहें।

लव : आपके द्वारा चुने गए पार्टनर के साथ आपका विवाह जल्दी तय होगा।

हेल्थ : गैस की समस्या तकलीफ दायक होगी।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 8

🐊 मकर: आज अपनी नाराजगी को खुलकर किसी के सामने भी प्रकट करना आपके लिए कठिन होगा। आप से जुड़े लोग खुद होकर आपकी समस्याओं का समाधान देने के लिए प्रयत्न करेंगे। आर्थिक चिंता कुछ देर सता सकती है, लेकिन पैसों के कारण कोई भी काम रुकेगा नहीं।

करियर : काम से संबंधित जिम्मेदारी को निभाने के लिए सहकर्मियों की सहायता लेने की आवश्यकता होगी।

लव : पार्टनर के विचारों में मतभेद बना रहेगा। फिर भी एक-दूसरे के प्रति रखा प्रेम कम नहीं होगा।

हेल्थ : शरीर पर बढ़ती सूजन एक्यूप्रेशर पद्धति द्वारा दूर की जा सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

🏮 कुंभ: आज आपको मिल रहे अवसर का आप पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को दिग्गज लोगों के द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपने व्यक्तित्व की खूबियों को जानकर उनका उचित उपयोग करके आप आगे बढ़ पाएंगे। समाज के महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ जुड़े रहने के कारण आपके काम आसानी से पूरे होंगे।

करियर : अपने कार्य और प्रगति की वजह से सहकर्मियों को आप आसानी से प्रेरित कर पाएंगे।

लव : पार्टनर और लव रिलेशनशिप से संबंधित कन्फ्यूजन बढ़ सकता है।

हेल्थ : सर्दी-खांसी की तकलीफ होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

🐋 मीन: आज आपके द्वारा हुई गलती को छिपाने की कोशिश आप करेंगे, लेकिन किसी ना किसी स्वरूप से वह लोगों के सामने आएगी। आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच जाए, ऐसा कोई भी निर्णय ना लें। व्यक्तिगत जीवन में हो रही तकलीफ होने के कारण लोगों के साथ ठीक से संबंध बनाए रखना आपके लिए मुश्किल होगा।

करियर : व्यापार से संबंधित बनाई गई योजना की केवल व्यापार से जुड़े लोगों के साथ ही चर्चा करें।

लव : पार्टनर्स का एक-दूसरे के प्रति विश्वास कम होने के कारण रिलेशनशिप टूट सकता है।

हेल्थ : शारीरिक बीमारी को ठीक होने के लिए वक्त लगेगा। नेचुरोपैथी और आयुर्वेद की सहायता लें।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 6

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…