आज का राशिफल 🦕🦅दिन-मंगलवार,दिनांक 1 जून 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-मंगलवार,दिनांक 1 जून 2021…

🐏 मेष: आज कोई महत्वपूर्ण काम अचानक ही संपन्न हो सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व परामर्श भी आपके लिए वरदान साबित होगा। अपनी योग्यता और काबिलियत का भरपूर उपयोग करें।

🐄 वृषभ: आज परिस्थितियां अनुकूल है। आपके सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। किसी राजनीतिक व्यक्ति की भी सहायता मिलेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा में सफलता मिल सकती हैं।

👬 मिथुन: आज अगर कोई पुश्तैनी जमीन जायदाद संबंधी काम रुका हुआ है, तो आज उसका कोई हल निकल सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्य से संबंधित योजनाएं भी बनेगी। आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।

🦀 कर्क: आज आपके व्यक्तित्व से संबंधित कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आएंगी और आपको प्रशंसा भी मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से आज राहत मिलेगी।

🦁 सिंह: आज कुछ विशिष्ट लोगों से विचारों का आदान-प्रदान होगा। आपके जीवन तथा विचार शैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। नजदीकी लोगों के साथ हास-परिहास तथा मनोरंजन में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा।

🙋‍♀️ कन्या: आज कुछ मुश्किलों सामना करना पड़ सकता, आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा समस्या हल निकाल लेंगे। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपको कोई उपलब्धि भी हासिल होगी।

⚖️ तुला: आज बातचीत के माध्यम से आज कई मसलों का हल व समाधान मिलेगा। अगर पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी कोई काम रुका हुआ है तो आज उसको हल करने का उचित समय है। परिवारजनों के साथ किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं भी बनेंगी।

🦂 वृश्चिक: आज किसी उत्तम समाचार की प्राप्ति होगी। आप खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी भी संभव है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे।

🏹 धनु: आज किसी धार्मिक संस्था के प्रति आपका विशेष सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। घर के बड़े बुजुर्गों के अनुभव और सलाह को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। आप अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे।

🐊 मकर: आज अपने किसी भावी लक्ष्य को सुनियोजित ढंग से हासिल करने का प्रयास करें। इस समय ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने संपर्कों को भी और अधिक मजबूत कीजिए। कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी जो कि लाभदायक रहेंगी।

🏮 कुंभ: आज आपके व्यक्तित्व तथा सरल स्वभाव की वजह से समाज में आपका विशेष स्थान रहेगा। परिवारिक गिले-शिकवे दूर करने का उचित समय है। इस समय आपके लिए लाभदायक और खुशी भरी परिस्थिति बन रही है। समय का उचित सदुपयोग करें।

🐋 मीन: आज व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय परिवार तथा मित्रों के लिए भी निकालेंगे। इससे आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। घर में किसी नन्ने मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…