अब डांस वीडियो पर बुरी तरह ट्रोल हुईं दीपिका सिंह…

अब डांस वीडियो पर बुरी तरह ट्रोल हुईं दीपिका सिंह…

काम नहीं आया ‘श्री कृष्‍ण’ का नाम लेना…

 

मुंबई, 20 मई। टीवी ऐक्‍ट्रेस दीपिका सिंह लगातार सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। ‘दीया और बाती हम’ फेम अभी एक दिन पहले ही चक्रवता ‘ताउते’ के कारण उखड़े पेड़ों के बीच डांस और फोटोशूट के कारण बुरी तरह ट्रोल हुई थीं, वहीं अब उन्‍हें भगवान कृष्‍ण का नाम लेकर डांस वीडियो शेयर करना भी महंगा पड़ा है। दीपिका ने इंस्‍टाग्राम पर बुधवार शाम को एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें वह उडीसी क्‍लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं। दीपिका ने कैप्‍शन में भगवान कृष्‍ण से लोगों की सलामती की दुआ की है। लेकिन यूजर्स को दीपिका का यह डांस पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्‍हें फिर से ट्रोल किया जा रहा है।

 

दीपिका सिंह ने डांस वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘हे भगवान कृष्ण! कृपया हमारे मन और जीवन से हमारे सभी दुखों और चिंताओं को दूर करें।’ फैन्‍स को दीपिका का यह डांस पसंद नहीं आया है। कुछ लोग इसे ‘बकवास’ तो बहुतों ने इसे भद्दा बताया है।

 

हालांकि, दीपिका के इस डांस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 22 हजार से अध‍िक लाइक्‍स भी मिले हैं। वीडियो पोस्‍ट को कॉमेंट्स की भी भरमार है। कुछ यूजर्स को दीपिका का डांस पसंद भी आया है। जबकि अध‍िकतर यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताई है।

 

एक यूजर ने लिखा है, ‘आपको ये सब कौन सिखा रहा है? आपको डांस पसंद है, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि आप इसमें अच्छी नहीं हैं और आप तूफान के बीच तब डांस कर रही थीं, जबकि सभी से घर पर रहने के लिए कहा गया था। इस मामले को स्‍थानीय प्रशासन क्यों नहीं देख रहा है?’

 

एक अन्‍य यूजर ने लिखा है, ‘विनम्र निवेदन है कि प्लीज डांस बंद कीजिए… आप बिल्‍कुल भी ग्रेसफुल नहीं हैं और आपके डांस मूव्स बहुत खराब हैं। कुछ डांस तो भद्दे हैं… आपके एक्शन और चेहरे के भाव मेल नहीं खाते हैं।’

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट ….