*यूपी के एक और मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन….*

*यूपी के एक और मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन….*

*अब यादें शेष: विजय कश्यप (फाइल फोटो)* 👆

*मुजफ्फरनगर के चरथावल से भाजपा विधायक के निधन से समर्थकों में शोक की लहर*

*कोरोना की दूसरी लहर में इससे पूर्व भाजपा के 4 विधायकों की हो चुकी है मौत*

*लखनऊ/गुरुग्राम।* यूपी में कोरोना संक्रमण में आ रही कुछ कमी की खबरों के बीच आज रात भाजपा के लिए फिर एक दु:खद खबर आई। मुजफ्फरनगर के चरथावल से विधायक एवं प्रदेश के राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप की आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया। कोरोना की दूसरी लहर में इससे पूर्व भाजपा के चार विधायकों की मृत्यु हो चुकी है।
राज्य मंत्री विजय कश्यप कोरोना 29 अप्रैल को संक्रमित होने के बाद से सहारनपुर जनपद के कस्बा नानौता स्थित आवास पर होम आइसोलेट हो गए थे। बाद में ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उनकी हालत बिगड़ गई। पहले उन्हे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां आज रात उनका निधन हो गया।
राज्य मंत्री/भाजपा विधायक विजय कश्यप के निधन से उनके समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। (18 मई 2021)
*विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,*