भाजपा का विकल्प बनने के लिये हिन्दू महासभा उतरेगी मैदान में…

भाजपा का विकल्प बनने के लिये हिन्दू महासभा उतरेगी मैदान में…

हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक आयोजित…

लखनऊ 13 मई। अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश ने अगले वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रतिभागिता को लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव और पार्टी की संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा करते हुये प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चुनाव के लिए कमर कस ले, क्योंकि हिन्दू महासभा  सशक्त दावेदारी के चुनावी मैदान में उतरने के लिये न सिर्फ पूरी तरह तैयार है, बल्कि प्रदेश की हिन्दू जनता के समक्ष भाजपा के विकल्प के रूप में सामने लाने के लिये पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने के लिए हर स्तर के कार्यक्रमों को शुरू करने की रणनीति तैयार कर रही है। श्री त्रिवेदी ने इसके साथ ही कोरोना महामारी के दौर में संगठन की सक्रियता को बनाये रखने के लिए हिन्दू जनता की मदद करने का हरसंभव प्रयास करें, वहीं इस तरह के कार्यों में जुटे पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विश सिह कम्बोज सहित अन्य लोगों की सराहना की गयी। बैठक में शामिल लोगों के आये सुझावों में साफ कहा गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में हिन्दू जनता के समक्ष भाजपा को मजबूरी की पार्टी न होकर हिन्दू महासभा को सशक्त हिन्दू राजनैतिक पार्टी विकल्प के रूप में सामने लाया जाये। इसके लिये पार्टी नेताओ, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को हल करवाने में सहयोग करें और पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराये।
इस वचुअर्ल बैठक में पंकज तिवारी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, सिद्धार्थ दुबे प्रदेश महामंत्री, शैलेंद्र श्रीवास्तव विधिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुनील शुक्ला चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शिवम मिश्रा, गोपी कृष्णा, श्रमिक प्रकोष्ठ, प्रदेश अध्यक्ष बबीता यादव महिला प्रदेश अध्यक्ष, आरती यादव प्रदेश महिला महामंत्री, पूर्वांचल अध्यक्ष श्रीकांतजी पश्चिमांचल अध्यक्ष चौधरी विष सिंह कंबोज, धर्माचार्य प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष महादेव महाराज, चिकित्सा प्रकोष्ठ गोपी किशन आदि उपस्थित रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…