रमजान के महीने को और भी खास बनाएंगे ये पांच एप्स…

रमजान के महीने को और भी खास बनाएंगे ये पांच एप्स…

 

हर मुसलमान के लिए रमजान का महीना काफी मायने रखता है। एक ऐसा महीना जिसमें सच्चे मन से खुदा की इबादत की जाती है, पाक महीना जो शरीर और दिमाग को शुद्ध कर देता है। त्योहार और व्रत के इस मौसम को बनाएं और भी खास टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर। हम आपको कुछ एप्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो रमजान के एक्सपीरिएंस को और भी खुशनुमा बना देगी।

 

  1. मुस्लिम प्रो

रोजा रख रहे मुसलमानों के लिए यह एप काफी खास है। इसमें नमाज का समय और किबलत की दिशा भी बताता है चाहे आप किसी भी दिशा में क्यों न बैठे हों। इस एप में मुस्लिम कैलेंडर और कुरान भी है।

 

  1. रामादान लिगेसी

यह एप साल 2015 मे लॉन्च हुआ था। इस एप में रोजे से संबंधित लगभग हर जानकारी मौजूद है। इसमें एप की मदद से आप दूसरों से अपनी कहानी शेयर कर सकते हैं। इस एप में मौजूद है नॉलेज डायरी जहां आप कई अलग-अलग विषय के बारे में पढ़ सकते हैं।

 

  1. मस्क/एसजी

अगर आप अपना रोजा मस्जिद में ही तोड़ना चाहते हैं या फिर इफ्तारी के लिए मस्जिद के आसपास की कोई जगह ढूंढ़ रहे हैं तो यह एप आपके लिए है। यह एप चलाना काफी आसान है और आप कहीं भी हों यह आपको नमाज पढ़ने का समय, मस्जिद जाने का रास्ता और मस्जिद के बाहर मौजूद खाने की मौजूद चीजों के बारे में जानकारी देगा।

 

  1. मायफिटनेसपल

पूरे दिन पानी और खाने के बिना रहना मतलब शरीर से न्यूट्रिएंट का कम होना। ऐसे में यह एप आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप क्या खा रहे हैं उसकी कैलोरीज के बारे में आपको यह एप बताएगा। आप जो भी खाएंगे यह उसकी न्यूट्रिएंट वैल्यू बताएगा।

 

  1. रमादान अचीवमेंट्स

ज्यादातर मुस्लिम के लिए यह महीना नेकी करने का होता है लोगों का भला करने का होता है। अगर आप भी कुछ ऐसा करना चाहते हैं तो यह एप आपकी मदद करेगा। इस एप में बहुत से अच्छे कामों की लिस्ट दी गई है जैसे पड़ोसी की मदद करना, अपने पैरेंट्स के लिए कुछ करना आदि।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट ….