प्रेमी जोड़े ने पेड़ से फंदे पर लटक जीवन लीला की समाप्त…

प्रेमी जोड़े ने पेड़ से फंदे पर लटक जीवन लीला की समाप्त…

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र के गुतिला गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक और किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला। इन दोनों को प्रेमी और प्रेमिका बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से रीना(19) और गौरव(21) के बीच प्रेम संबंध थे। इन दोनों की जाति भी अलग-अलग थी। इसकी जानकारी होने पर घरवालों ने आपत्ति की और दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी थी। शुक्रवार सुबह ग्रामीण जब खेतों के लिए निकले, तो एक पेड़ पर रीना और गौरव के शव को लटके हुए देखा, दोनों के शव एक ही साड़ी के दो किनारों से एक ही डाल पर लटके थे। जिसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच, दोनों शवों को नीचे उतारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है, हालांकि कोई ऐसा नोट नहीं मिला है। पुलिस परिवारी जनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…