महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार…

महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार…

भोपाल, 23 अप्रैल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजधानी के बागसेवनिया इलाके की निमार्णाधीन भवन में मजदूरी करने वाली 27 वर्षीय महिला के साथ कल दुष्कर्म करने के मामले में अारोपी सरवन लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि कोलार निवासी आरोपी सरवन ने फरवरी माह में एक बार उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। कल उसने पुन: उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और थाने में प्रकरण दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…