‘डांस दीवाने 3’ में आपस में ‘भिड़ीं’ नोरा फतेही और भारती सिंह…

‘डांस दीवाने 3’ में आपस में ‘भिड़ीं’ नोरा फतेही और भारती सिंह…

स्टेज पर हुई ‘छीना-झपटी’…

 

मुंबई, 22 अप्रैल । नोरा फतेही हाल ही ‘डांस दीवाने 3’ में मेहमान बनकर पहुंचीं। शो में भारती सिंह भी पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मौजूद थीं। तभी भारती सिंह और नोरा फतेही स्टेज पर पहुंचीं और वहां दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई और वो आपस में भिड़ गईं। नोरा फतेही और भारती के बीच बात खींचतान और छीना-झपटी तक पहुंच गई।

 

इससे पहले आप कुछ और सोचें, हम आपको बता दें कि यह सब मजाकिया अंदाज में हुआ। दरअसल नोरा फतेही कंटेस्टेंट पीयूष गुर्भेले के साथ स्टेज पर कपल डांस कर रही थीं। तभी भारती भी वहां पहुंच जाती हैं और पीयूष के साथ डांस करने की कोशिश करती हैं। नोरा पीयूष को अपनी और खींच लेती हैं और भारती सिंह को साइड कर देती हैं। इसी पर नोरा फतेही और भारती सिंह के बीच जंग छिड़ जाती है। कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर इसका ऑफिशल वीडियो भी शेयर किया है।

 

दोनों पीयूष को अपनी-अपनी और खींचने लगती हैं और स्टेज पर गिर जाती हैं। इस दौरान भी उनके बीच छीना-झपटी खत्म नहीं होती। वहीं जज माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया और पुनीत पाठक सारा तमाशा देखकर खूब हंसते हैं।

 

वहीं नोरा फतेही ने जज माधुपी दीक्षित के साथ कई गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी और दोनों के बीच एक डांस फेस-ऑफ भी हुआ। ‘डांस दीवाने 3’ का यह एपिसोड इस वीकेंड टेलिकास्ट किया जाएगा। इस शो को होस्ट कर रहे राघव जुयाल कोरोना पॉजिटिव हैं और इसलिए उनकी जगह शो में भारती सिंह व हर्ष लिंबाचिया को रखा गया है। वहीं कुछ दिन पहले ‘डांस दीवाने 3’ के जज धर्मेश येलांडे और कुछ कंटेस्टेंट्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…