पुलिस कार्यवाही में एक लाख रूपये व 30 हजार रू0 के पुरस्कार घोषित…

पुलिस कार्यवाही में एक लाख रूपये व 30 हजार रू0 के पुरस्कार घोषित…
02 अभियुक्त गिरफ्तार 01 अवैध पिस्टल 01 अवैध तमंचा, जीवित/खोखा कारतूस बरामद…
जनपद हाथरस/थाना सासनी दिनांक 20.04.2021 को थाना सासनी, थाना हाथरस गेट व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना सासनी क्षेत्र अन्तर्गत बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में एक लाख रू0 का पुरस्कार घोषित अभियुक्त गौरव व 30 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अभियुक्त सोनी उर्फ श्याम घायल हो गये, जिन्हे गिरफ्तार किया गया। एक अन्य बदमाश मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल, 01 अवैध तमंचा जीवित/खोखा कारतूस बरामद हुये। घायलो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जिनके विरूद्ध जनपद हाथरस, म0प्र0 के विभिन्न थानो पर हत्या, हत्या का प्रयास आदि के कई अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त गौरव थाना सासनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-52/2021 धारा 147/148/149/302/506 भादवि में वाॅछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जोन स्तर से 01 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित था व अभियुक्त सोनू  उर्फ  श्याम  थाना  हजीरा जनपद ग्वालियर  (म0प्र0) पर पंजीकृत अभियोग में वाॅछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु ग्वालियर जोन (म0प्र0) स्तर से  30 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना सासनी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-गौरव निवासी नौजरपुर थाना सासनी जनपद हाथरस।
2-सोनी उर्फ श्याम निवासी चिंते का पुरा थाना दिमनी जिला मुरैना(म0प्र0)
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…