आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 7 अप्रैल 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 7 अप्रैल 2021…

🐏 मेष: आज आपको अपने लक्ष्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मन में बढ़ रही बेचैनी और चंचलता आपको नकारात्मक बना रही है। साथ ही, लोगों की आप के प्रति क्या राय है, इस बात का अधिक ध्यान देने की वजह से आपको अस्थिरता महसूस होगी।

करियर : काम से संबंधित बातों की योजना आपके मन के मुताबिक आगे बढ़ेगी, इसकारण मन की शांति प्राप्त हो सकती है।

लव : लव लाइफ से संबंधित बातों की चर्चा फिलहाल अधिक न करें।

हेल्थ : स्वास्थ्य ठीक रहेगा, फिर भी चिड़चिड़ापन बढ़ने की वजह से एंग्जाइटी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 1

🐄 वृषभ: आज का दिन आपको नए अवसर प्रदान करेगा, लेकिन अवसर से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त न होने के कारण आपको आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। इस कारण किसी काम के लिए तुरंत हां बोलना, आपके लिए कठिन होगा। फिर भी मिल रहे अवसर को अपने हाथ से जाने न दें।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को निर्णय लेते समय दूर दृष्टि रखकर निर्णय लेने होंगे।

लव : प्रेम संबंधों में स्थिरता होने के कारण पार्टनर के प्रति आपको आदर और प्रेम महसूस होगा।

हेल्थ : शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए योग्य डॉक्टर की सलाह की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

👫 मिथुन: आज जीवन में आप फिलहाल जहां है, वहां से आगे बढ़ने का प्रयास जारी रखें, लेकिन प्रयास करते समय आप कठिनाइयां आने पर अपने प्रयत्न कम कर देते हैं, इस कारण न ही आपको जीवन में बदलाव दिख रहा है और न ही खुद के प्रति आत्मविश्वास महसूस हो रहा है। अपने स्वभाव को बदलने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम से संबंधित बड़ा अवसर प्राप्त करने के लिए आपको उसी से संबंधित स्किल्स को भी बढ़ाने की आवश्यकता होगी।

लव : प्रेम संबंधों में अधिक उलझे रहने के कारण वास्तविकता से आपका ध्यान हट सकता है।

हेल्थ : पेट दर्द और बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

🦀 कर्क: आज जीवन में अपनी बातों को अधिक ध्यान देकर आगे बढ़ने का जज्बा आपके अंदर जारी रहेगा। यह करते समय कुछ बातों को नजरअंदाज भी आपको करना होगा। प्रिय व्यक्ति की नाराजगी बनी रहने के कारण आपको मानसिक तकलीफ हो सकती है।

करियर : काम से संबंधित बातों में आलस दिखाने के कारण आपका नुकसान हो सकता है, अधिक चिंता न करते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी।

लव : पार्टनर से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं, इस बात को पहले जानिए और उसके बाद पार्टनर के सामने खुलकर चर्चा करें।

हेल्थ : स्वास्थ्य में बदलाव नजर आएगा, फिर भी शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने पर अधिक ध्यान देना होगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

🦁 सिंह: आज यदि आप आर्थिक व्यवहार परिवार के किसी व्यक्ति के साथ कर रहे हैं तो इस व्यवहार में पारदर्शिता रखना आपके लिए और सामने व्यक्ति के लिए भी आवश्यक होगा। आपसी संबंधों को सुधारने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। हर एक व्यक्ति की मदद करते समय अपनी क्षमता के अनुसार ही करें।

करियर : काम से संबंधित कुछ बातों को वक्त पर न करने के कारण आप पर काम का दबाव आज बना रहेगा।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित चिंता दिनभर सता सकती है।

हेल्थ : बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर दिखेगा, इसलिए खानपान पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

🙋‍♀️ कन्या: आज केवल अपनी दृष्टि से परिस्थिति की तरफ देखना आपके लिए आगे चलकर नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि आप अपनी जिद पर अड़े रहने के कारण किसी महत्वपूर्ण बात से संबंधित न ही पूरी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और ना ही उसमें बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। अचानक से खर्चे बढ़ने के कारण आपको थोड़ी नाराजगी महसूस हो सकती है।

करियर : अपने काम से समाधान प्राप्त न होने के कारण काम से संबंधित उत्साह कम नजर आएगा।

लव : विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए परिवार के लोगों के सहयोग की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : शरीर की गर्मी बढ़ने से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

⚖️ तुला: आज अपनी भावनाओं को अधिक महत्व देने के कारण आप योग्य कृति नहीं कर पा रहे हैं। आज आपको वास्तविकता में रहकर किन बातों पर ध्यान देना है और क्या काम करना है, इस बात को जान लेने की आवश्यकता होगी। पैसों से संबंधित चिंता मिटने लगेगी। पैसों का योग्य तरीके से निवेश करना आपको सीखना होगा।

करियर : काम से संबंधित बातों में आर्थिक फायदा नजर आएगा और खुद को अधिक बेहतरीन बनाने का प्रयास आपके द्वारा किया जाएगा।

लव : पार्टनर के बार-बार बदलते स्वभाव के कारण आपको बेचैनी महसूस हो सकती है।

हेल्थ : अधिक भागादौड़ी के कारण मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

🦂 वृश्चिक: आज आपकी जो भी इच्छा है, वह सभी जल्दी ही पूरी होने वाली है। परिस्थिति भी सकारात्मक तरीके से आप के पक्ष में रहेगी, फिर भी आपकी लापरवाही के कारण कुछ नुकसान होने की भी आशंका है। हर एक काम को सतर्कता से करने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम से संबंधित बड़ा अवसर अचानक से ही प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक परिस्थिति बेहतरीन बन सकती है।

लव : यदि आपको पार्टनर से संबंधित कोई चिंता सता रही है तो इस बात की चर्चा करने की आवश्यकता होगी, वरना पार्टनर से संबंधित गलतफहमी बढ़ने के कारण रिलेशनशिप पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है।

हेल्थ : अधिक चिंता के कारण डिप्रेशन का प्रभाव आप पर बना रहेगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

🏹 धनु: आज आपको अपने संयम को अधिक बढ़ाने की आवश्यकता होगी। केवल संयम न होने के कारण आप निर्णय हड़बड़ी में लेते हैं और फिर उस बारे में सोच विचार किया जाता है, तब तक जो नुकसान होना है, वह तो हो ही जाता है। साथ ही, आसपास के लोगों के साथ रिश्तों पर भी इसका प्रभाव होता है।

करियर : पैसों की कमी की वजह से व्यापारी वर्ग को थोड़ी चिंता सता सकती है, लेकिन इस परिस्थिति में बदलाव आपको एक-दो दिन में जरूर नजर आएगा।

लव : यदि आप अपने पार्टनर से विभक्त होना चाहते हैं तो विभक्त होने के कारण भी स्पष्ट स्वरूप से बता दें।

हेल्थ : दातों से संबंधित इंफेक्शन तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

🐊 मकर: आज अपने व्यक्तित्व को सुधारने के लिए आप योग्य लोगों के द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त कर पाएंगे, साथ ही अपने विचारों में भी बदलाव लाने के लिए आपके प्रयत्न जारी रहेंगे। आज का अधिक समय खुद के द्वारा हुई गलतियों को सुधारने में इस्तेमाल करेंगे।

करियर : काम को अधिक प्रभावित तरीके से करने के लिए आपको अपने संवाद कौशल पर ध्यान देना होगा।

लव : आपके द्वारा दिए गए प्रपोजल को नकारा जाएगा। इसका असर आप पर अधिक गहरी तरीके से हो सकता है।

हेल्थ : शरीर पर लगी चोट को ठीक होने में जरूरत से अधिक वक्त लगेगा, खास करके जब चोट हड्डी से संबंधित हो।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

🏮 कुंभ: आज के दिन आपके आसपास नकारात्मक परिस्थिति का अधिक प्रभाव नजर आएगा। परिस्थिति से डरे नहीं, बल्कि आ रही कठिनाइयों के कारण आपके स्वभाव में क्या बदलाव आ रहा है, इस बात को जानिए और खुद के अंदर की नकारात्मकता को मिटाने की कोशिश करें।

करियर : काम से संबंधित लिए हुए निर्णय की वजह से कुछ लोगों की नाराजगी आप पर बनी रहेगी, फिर भी इसका असर आपके नेतृत्व पर आप होने नहीं देंगे।

लव : पार्टनर के साथ चल रहे वाद-विवाद को अधिक बढ़ने ना दें।

हेल्थ : महिलाओं को सेहत से संबंधित जागरूकता दिखाने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

🐋 मीन: आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे आज के ही दिन पूरा करने की कोशिश करें। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित कुछ बातों में प्रगति न देख पाना आपका आत्मविश्वास कम कर रहा है फिर भी आप परिस्थिति से हार नहीं मानेंगे। अपने अंदर के संयम को और गुस्से पर नियंत्रण लाने की कोशिश आपकी जारी रहेगी।

करियर : किसी मित्र के कारण व्यापार से संबंधित बातों में आपको कठिनाइयों का सामना हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप में स्थिरता और इसे विवाह से संबंधित निर्णय की ओर ले जाने की कोशिश जारी रहेगी।

हेल्थ : नींद ठीक से ना होने के कारण चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…