अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन कर रहा अभियुक्त रामसेवक गिरफ्तार… 

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन कर रहा अभियुक्त रामसेवक गिरफ्तार… 

जनपद बाराबंकी/ दिनांक 01.04.2021 को थाना कुर्सी़ पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर पिलहटी के जंगल से अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन कर रहा अभियुक्त रामसेवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर 09 निर्मित/अर्द्ध निर्मित अवैध शस्त्र विभिन्न बोर, 03 खोखा कारतूस विभिन्न बोर, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण एवं पुर्जे आदि बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद लखनऊ देहात व जनपद बाराबंकी के विभिन्न थानो पर लूट व शस्त्र अधिनियम के 07 अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में थाना कुर्सी़ पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-रामसेवक निवासी नरायनपुर थाना इटौजा जनपद लखनऊ देहात।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…