अवैध शस्त्र  फैक्ट्री का  संचालन कर रहे 04 अभियुक्त गिरफ्तार…

अवैध शस्त्र  फैक्ट्री का  संचालन कर रहे 04 अभियुक्त गिरफ्तार…

जनपद हापुड/ दिनांक 31.03.2021 को थाना बहादुगढ़ पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना  बहादुरगढ़  क्षेत्र से  अवैध शस्त्र  फैक्ट्री का  संचालन कर रहे 04 अभियुक्तो 1-इसरार 2-बीरवल 3-अफसार 4-मुन्नर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर 13 निर्मित/अर्द्ध निर्मित अवैध शस्त्र, 11 जीवित/खोखा कारतूस विभिन्न बोर , शस्त्र बनाने के उपकरण एवं पुर्जे आदि बरामद हुये।
इस सम्बन्ध में थाना बहादुरगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-इसरार निवासी ग्राम राधना थाना किठौर जनपद मेरठ।
2-बीरबल निवासी ग्राम ढकिया खादर थाना रहरा जनपद अमरोहा।
3-अफसार निवासी ग्राम ककरवा मिलक थाना नखासा जनपद सम्भल।
4-मुन्नर निवासी ग्राम अजराडा थाना मुन्डाली जनपद मेरठ।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…