महिला ने लगाया अपने पति पर गम्भीर आरोप…

महिला ने लगाया अपने पति पर गम्भीर आरोप…

नंगा कर घुमाने के बाद उसके गुप्तांगो को पहुंचाई चोट…

पुलिस को दी तहरीर…

चान्दपुर। एक विवाहिता महिला ने पुलिस को दी तहरीर मे अपने ही पति पर उसके साथ मारपीट करने, जुल्म करने और यहां तक कि उसके साथ बुरा काम करने का भी आरोप लगाते हुए पुलिस से आरोपी पति के विरूध कार्यवाही करने की गुहार लगायी है। मौहल्ला सरायरफी(फीना कालोनी) निवासी एक विवाहिता महिला ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते कहा कि उसका पति उसके साथ न सिर्फ गाली गलौच करता है, मारपीट करता है बल्कि हैवानो जैसी हरकते कर उसका बुरी तरह शोषण कर रहा है। गत 28 मार्च को उसके पति ने उसको पहले नंगा घुमाया फिर उसके गुप्तांगो को नुकसान पहुंचाया जिससे उसे काफी रक्तस्त्राव होने से परेशानी हो रही है। महिला ने अपने पति पर उसके गुप्तांगो मे तरह तरह की चीजे घुसाने का भी आरोप लगाया है। उधर पुलिस ने इस बारे मे शिकायत मिलने पर आरोपी के विरूध अवश्य कार्यवाही की बात कही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…