कमल बने विजय नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष, लिया बंसल से आशीर्वाद…

कमल बने विजय नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष, लिया बंसल से आशीर्वाद…

लखनऊ 01 अप्रैल। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ इकाई की विजय नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर कमल गुलाटी को मनोनीत किया गया है। बैठक में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महामंत्री सुरेश छाबलानी, उपाध्यक्ष एवं विजय नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन श्याम अग्रवाल, युवा अध्यक्ष आसिम मार्शल, महामंत्री अश्वनी वर्मा सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित थे ।
आज नाके पर संपन्न हुई कोर कमेटी की बैठक में विजय नगर नाका में युवा व्यापारियों को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने के लिए युवा अध्यक्ष के पद पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल विजयनगर के उपाध्यक्ष रहे कमल गुलाटी को मनोनीत किया गया है। विजयनगर नाका अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री जय मिगलानी, कपिल वाधवानी एवं अनिल कुमार मेघानी सहित विजय नगर नाका के सभी पदाधिकारियों ने उनको शुभकामनाएं दी।
संगठन के दोनों अध्यक्षों एवं कोर कमेटी के सदस्यों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ की सम्पूर्ण टीम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…