लखनऊ 31 मार्च। पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा त्रिस्तरीय…

लखनऊ 31 मार्च। पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा त्रिस्तरीय…

पंचायत चुनाव-2021 की तैयारियो के सम्बन्ध में दिये गये दिशा-निर्देश…

पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 एच0सी0 अवस्थी द्वारा समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 के दृष्टिगत मुख्यालय स्तर से समय- समय पर निर्गत विस्तृत दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करते हुये उनके क्रम में कार्यवाही हेतु पुनः मुख्यतः निम्न दिशा निर्देश निर्गत किये गये है।
पुरस्कार घोषित अपराधी तथा ऐसे अपराधी जो विभिन्न अपराधो में नामजद/वाॅछित अपराधियों के विरूद्व अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये।
थानो में सक्रिय एवं पेशवर अपराधियों की सूची अद्यावधिक कर उनके विरूद्ध अभियान चलाकर विधिक कार्यवाही की जाये।
न्यायालय द्वारा अपराधियों के विरूद्ध निर्गत गैर जमानतीय एवं जमानतीय वारण्टो का तामीला तत्परता से कराया जाये।
वर्ष 2015 में सम्पन्न हुये त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान घटित घटनाओं का विश्लेषण कर विधिक कार्यवाही की जाये।
पूर्व में घटित चुनाव सम्बन्धी अपराधों में लिप्त पाये गये व्यक्तियों की निगरानी की जाये।
ऐसे अपराधी जो जमानत पर है तथा अपराध में लिप्त है उनके जमानत निरस्त्रीकरण की कार्यवाही समुचित ढ़ंग से करायी जाये। जमानत की शर्तो का उल्लघन होने की दशा में जमानतदारो के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाये।
लाईसेन्सी शस्त्रों का सत्यापन कराया जाये तथा मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से लाईसेंसी शस्त्र दुकानों की चेकिंग नियमानुसार की जाये।
अपराधियों के विरूद्ध उनके आपराधिक कृत्यों की गम्भीरता, आपराधिक इतिहास आदि के आधार  पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम/गैंगेस्टर अधिनियम/गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत परीक्षणोपरान्त प्रभावी कार्यवाही की जाये।
वाहनो की आकस्मिक एवं प्रभावी चेकिंग करायी जाये। किसी भी प्रकार की आपत्ति जनक वस्तु अथवा असामाजिक तत्वों के आवागमन को प्रभावी रूप से रोका जाये।
सार्वजनिक स्थलों पर लाइसेन्सी शस्त्रांे के साथ खुले प्रदर्शन पर अंकुश लगाया जाये।
बीट आरक्षी, स्थानीय अभिसूचना इकाई एवं ग्राम चैकीदार को और अधिक सक्रिय कर ग्राम से सम्बन्धित छोटी से छोटी सूचना पर समय से निस्तारण कराया जाये।
अवैध शस्त्र एवं अवैध शराब के सम्बन्ध में  अभियान चलाकर विधिक कार्यवाही की जाय। विगत वर्षो में प्रकाश में आये व्यक्तियों/स्थलों की पुनः समीक्षा कर सक्रियता के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाये।
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के निर्देशन में महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत प्रदेश में एन्टी रोमियो स्क्वायड द्वारा दिनाॅक 01.01.2021 से 30.03.2021 तक कृत कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:-
1 चेक किये गये सार्वजनिक स्थलों जैसे- चैराहों, मार्केट, पार्क, विद्यालय आदि की संख्या 4,28,302
2 चेक किये गये कुल व्यक्तियों की संख्या 17,16,253
3 धारा 107/116 द0प्र0सं0 में की गयी कार्यवाही संख्या 38,364
4 धारा 151द0प्र0सं0 में की गयी कार्यवाही की संख्या 22,845
5 धारा 294 भादवि में पंजीकृत अभियोगों की संख्या 917
6 गुण् गुण्डा एक्ट  में की गयी कार्यवाही की संख्या 1,395
7 क्    110 जी द0प्र0सं0 में की गयी कार्यवाही की संख्या 5,883

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…