आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 29 मार्च 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 29 मार्च 2021…

🐏 मेष: आज केवल विचारों में खोए रहने के कारण आप अवसरों की ठीक से जांच नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से निर्णय लेना भी आपके लिए कठिन लग रहा है। व्यक्तिगत रिलेशनशिप के बारे में भी आप जरूरत से अधिक सोच रखते हैं। आपको नकारात्मक बातें ही नजर आ रही हैं। अपने ख्यालों से बाहर निकलकर खुद को थोड़ी सकारात्मकता दिलाने की आवश्यकता होगी।

करियर : मित्र द्वारा काम से संबंधित अवसर प्राप्त हो सकता है। फिर भी अवसर मनचाहा काम न होने के कारण नाराजगी का सामना होगा।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित बड़ा निर्णय लेने के लिए फिलहाल वक्त ठीक नहीं है।

हेल्थ : योग्य खानपान ना होने के कारण शरीर में असंतुलन बना रहेगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

🐄 वृषभ: आज आपको खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। खुद के कामों को निपटाने की कोशिश करें। बाद में दूसरों की मदद के बारे में सोचें। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ फिलहाल बना रहेगा। जिसे आप पूरा कर पाएंगे, लेकिन लोगों द्वारा मिल रही नकारात्मक टिप्पणियां आप का उत्साह कम करा सकती है।

करियर : धातु से संबंधित व्यापार करने वालों को बडा ऑर्डर डर प्राप्त होगा, फिर भी व्यवहार करते समय जागरूकता दिखाएं।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित बातों पर बार-बार अविश्वास दिखाना आपके लिए नुकसान दाई हो सकता है।

हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

👫 मिथुन: आज काम तेजी से प्रगति की ओर बढ़ेंगे और काम से संबंधित आपका उत्साह बना रहने की वजह से बड़े कामों को भी अंजाम दे पाना आपके लिए संभव होगा। लेकिन केवल काम की तरफ ही ध्यान देने की कारण परिवार के कुछ व्यक्तियों को नजरअंदाज किया जा सकता है। उनकी जरूरतों पर ध्यान ना देने की वजह से संबंधों में तनाव नजर आएगा जिसका असर निजी भविष्य में नकारात्मक तरीके से आपके ऊपर दिखेगा।

करियर : व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोग अपने मेहनत द्वारा बड़ा आर्थिक फायदा देखेंगे।

लव : पार्टनर की मानसिक अवस्था को जानकर आप उनके साथ डट कर खड़े रहेंगे।

हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ बढ सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

🦀 कर्क: आज किसी महत्वपूर्ण बात का निर्णय लेते समय आप निर्णय तक तो पहुंच रहे हैं, लेकिन उसी से संबंधित पूरी तरह से यकीन न होने के कारण मन में आपके चंचलता बनी रहेगी। भले ही यह निर्णय आपके मन के खिलाफ हो, लेकिन यह आपके लिए योग्य है। इस बात को जान लेना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है।

करियर : काम से संबंधित अलग-अलग बातों पर ध्यान देने के कारण किसी एक काम को पूरी तरह से पूरा कर पाना आपके लिए कठिन हो सकता है।

लव : प्रेम संबंधों में तनाव महसूस होगा।

हेल्थ : अधिक तीखा खाने से शारीरिक बीमारियां उत्पन्न हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

🦁 सिंह: आज परिवार से जुड़े लोगों पर आपका विश्वास फिर से एक बार कायम रहेगा, उनकी सलाह और मार्गदर्शन द्वारा जीवन से संबंधित बड़ा कार्य पूर्णत्व की तरफ बढ़ेगा। बच्चों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाने की आवश्यकता होगी, लेकिन उनके साथ अधिक कठोर व्यवहार करना आपके लिए मानसिक तकलीफ पैदा कर सकता है।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को फायदा नजर आएगा। फिर भी पैसों का व्यवहार करते समय ध्यान पूर्वक करें।

लव : पति-पत्नी के आपसी संबंध सुधारने लगेंगे।

हेल्थ : छोटे बच्चों की सेहत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

🙋‍♀️ कन्या: आपके काम में बार-बार रुकावट आने के कारण आपको निराशा महसूस होगी। फिलहाल आपको खुद को थोड़ा आराम देने की आवश्यकता है। मानसिक स्वरूप से आप पूरी तरह से थक चुके हैं। जिसके कारण छोटी बातों की वजह से भी आप को बड़ी नाराजगी प्राप्त हो रही है। अपने अंदर की नकारात्मकता मिटाने के लिए एकांत में समय बिताएं और आराम पर ध्यान दें।

करियर : करियर से संबंधित निर्णय लेते समय हिचकिचाहट महसूस होगी, लेकिन यह निर्णय आपको करियर से संबंधित नई दिशा दिलाएगा।

लव : पार्टनर के कारण खुद के प्रति नकारात्मकता महसूस हो सकती है।

हेल्थ : कंधे से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

⚖️ तुला: आज विचारों में चंचलता और अस्थिरता होने के कारण आप बेचैन महसूस करेंगे। फिर भी खुद की मानसिक अवस्था को ठीक करने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न भी किए जाएंगे। जिन व्यक्तियों के कारण आपके मन में सैलाब उठता है। उनको उनकी गलतियों का एहसास कराने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम से संबंधित हो रही यात्रा में रूकावट आ सकती है।

लव : युवाओं का प्रेम संबंधों की वजह से ध्यान भटक सकता है।

हेल्थ : पेट से संबंधित इंफेक्शन तकलीफ देंगे।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

🦂 वृश्चिक: आज फिलहाल परिस्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। पैसों से संबंधित भी आवक बढ़ेगी, आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहेगा। आपके काम अपेक्षा से कम वक्त में पूरे होने के कारण नए कामों की शुरुआत पर आप ध्यान दे पाएंगे।

करियर : विदेश से संबंधित काम करते समय आपको जानकारी भी प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।

लव : प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव नजर आएगा, फिर भी संतुलन बनाए रखने की कोशिश आपके पार्टनर द्वारा की जाएगी।

हेल्थ : शरीर में जकड़न महसूस हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

🏹 धनु: आज परिस्थिती का निरीक्षण पूरी तरह से करें और कौन आपका सच में साथ देता है, इस बात को जान लेने की आवश्यकता है। पैसों से संबंधित बातों का तनाव आपके ऊपर बना रहेगा, फिर भी इस तकलीफ को दूर करने के लिए आपको मार्ग प्राप्त भी होगा। फिलहाल किसी भी प्रकार का लोन लेने से परहेज रखें।

करियर : अपने काम को अधिक महत्व दें।

लव : गलत व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध बनाए रखना, आपके लिए तकलीफ का कारण होगा।

हेल्थ : शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

🐊 मकर: आज आप निर्णय निश्चय पूर्वक तो ले रहे हैं, लेकिन इसका असर दूसरों पर क्या हो रहा है, इस बात का ध्यान ना रखने के कारण आप किसी करीबी व्यक्ति का नुकसान करा सकते हैं। केवल खुद की बातों पर ही ध्यान देना और अपने आप को अधिक महत्व देना कुछ करीबी लोगों के साथ रिश्ता आपका हमेशा के लिए खराब कर सकता है।

करियर : काम से संबंधित उत्साह बनाए रखने के लिए आपने अभी तक कितनी प्रगति की है, इस बात का एक बार अवलोकन करें।

लव : आपकी जिद के कारण पार्टनर की नाराजगी हो सकती है।

हेल्थ : घुटने से संबंधित दर्द तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

🏮 कुंभ: आज काम से संबंधित नया दृष्टिकोण और उत्साह फिर से एक बार प्राप्त होगा, जिसके कारण रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने की कोशिश आप करेंगे। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को अधूरा छोड़ने के कारण आपके मन में बार-बार बेचैनी उठती है। इससे से संबंधित बातों पर अधिक ध्यान दें। आपको बड़ा फायदा निजी भविष्य में मिलेगा।

करियर : काम से संबंधित नए, अवसर को प्राप्त करते समय उसी से संबंधित जानकारी भी लेना और अपना ज्ञान बढ़ाना आपके लिए जरूरी होगा।

लव : पार्टनर द्वारा सरप्राइस मिलने के कारण आपको आनंद प्राप्त हो सकता है।

हेल्थ : बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। खासकर के उनके मानसिक अवस्था पर।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

🐋 मीन: आज कुछ निर्णय लेते समय आपको जो तकलीफ हो रही थी, उसका निवारण आज हो जाएगा। दिन के अंत तक महत्वपूर्ण बात से संबंधित निर्णय लेने के कारण आपको विचारों में क्लेरिटी नजर आएगी और सकारात्मकता भी महसूस होगी। परिस्थिति से संबंधित केवल तकरार करना आपके लिए और दूसरों के लिए भी तकलीफदायक हो सकता है।

करियर : मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपना नाम कमाने के अवसर प्राप्त होंगे।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित बातों को परिवार द्वारा पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

हेल्थ : पाइल्स से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 5

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…