शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहा अभियुक्त गिरफ्तार 04 निर्मित…

शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहा अभियुक्त गिरफ्तार 04 निर्मित…

11 अर्द्ध निर्मित अवैध तमंचा शस्त्र बनाने के उपकरण व पुर्जे आदि बरामद…

जनपद सिद्धार्थनगर/थाना त्रिलोकपुर दिनांक 25.03.2021 को थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहा अभियुक्त इरशाद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 04 निर्मित, 11 अर्द्ध निर्मित अवैध तमंचा, शस्त्र बनाने के उपकरण व पुर्जे आदि बरामद हुए।
इस सम्बन्ध में थाना त्रिलोकपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-इरशाद निवासी वासा दरगाह थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर।
बरामदगी
1-04 निर्मित, 11 अर्द्ध निर्मित अवैध तमंचा।
2-शस्त्र बनाने के उपकरण व पुर्जे आदि।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…