आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 24 मार्च 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 24 मार्च 2021…

🐏 मेष: आज खुद के द्वारा खुद पर डाले गए बंधन से बाहर निकलकर नई बातों की जानकारी और उनका अनुभव लेने के लिए आपको प्रयत्न करने होंगे। दूसरों द्वारा कही बातों पर तुरंत विश्वास ना रखें। जब तक आप खुद व्यक्ति की या परिस्थिति की परख नहीं करते तब तक किसी भी निर्णय पर पहुंचना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

करियर : काम से संबंधित जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से खुद के लिए वक्त निकाल पाना मुश्किल हो सकता है।

लव : कुछ बातों के लिए पार्टनर का नजरिया बदलने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी।

हेल्थ : डिप्रेशन और तनाव महसूस हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

🐄 वृषभ: आज कुछ बातों से संबंधित अधिक चिंता करने के कारण आपको मानसिक तकलीफ का सामना हो सकता है। जिसका असर आपकी नींद पर भी दिखेगा। आपको अधिक काम देने पर काम करने पर ध्यान देना होगा, विचारों में वक्त जाया न करें। परिस्थिति को आप पूरी तरह से आपके पक्ष में कर सकते हैं। इच्छा शक्ति को और थोड़ा बढ़ाएं और एकाग्रता के साथ काम करें।

करियर : काम की जगह होने वाले वाद विवादों के कारण आप पर तनाव बना रहेगा।

लव : पार्टनर के साथ हो रही झगड़ों को मिटा पाना आपके लिए मुश्किल लग सकता है।

हेल्थ : शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

👬 मिथुन: आज दिन की शुरुआत में अच्छी खबर मिलेगी। जिन लोगों की आप करीब महसूस करते हैं, उनके साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। साथ मिलकर काम करने की वजह से काम प्रगति की ओर बढ़ेगा और काम करते समय आपको आनंद प्राप्ति भी हो सकती है।

करियर : मित्र के साथ मिलकर शुरू किया गया कार्य प्रगति की ओर बढ़ेगा।

लव : प्रेम संबंध में हो रहे तनाव कम होने लगेंगे।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 5

🦀 कर्क: आज काम ध्यानपूर्वक ना करना और कुछ कामों को टालने की वजह से काम से संबंधित तनाव आज आपको सता सकता है। पैसों से संबंधित तनाव भी आप पर बना रहेगा, लेकिन इस तनाव से बाहर किस तरह निकलें, इस बात पर अधिक ध्यान देने की वजह से परिस्थिति पर आप जल्द ही नियंत्रण पा सकते हैं। मित्र की सहायता से मन में बढ़ रही उलझन को कम कर पाना आपके लिए आसान रहेगा।

करियर : काम से संबंधित तनाव दिन भर आपके ऊपर बना रहेगा, फिर भी काम की क्वालिटी को आप बरकरार रखेंगे।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित कुछ बातों में कंफ्यूजन महसूस हो सकता है।

हेल्थ : पाइल्स से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

🦁 सिंह: आज आपकी मन की बात करीब व्यक्ति जान नहीं पा रहे हैं, इस बात की वजह से आपको नाराजगी महसूस होगी। जब तक आप खुलकर बात नहीं करेंगे। तब तक परिस्थिति में बदलाव नजर नहीं आएगा, इसलिए महत्वपूर्ण बातों से संबंधित चर्चा करें। यात्रा से संबंधित निर्णय लेते समय अपनी सेहत का ख्याल भी रखना होगा।

करियर : काम से संबंधित यात्रा में अपेक्षा से अधिक देर लग सकती है, लेकिन यात्रा सफलता प्रदान करेगी।

लव : पार्टनर्स में हो रहे आपसी मतभेद की वजह से बातचीत बंद हो सकती है।

हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

🙋‍♀️ कन्या: आज हर बात को सही गलत में तोलने की वजह से आप करीबी रिश्तों में दरार महसूस करेंगे। साथ ही, आपको मिल रहे अवसर का भी पूरा फायदा उठा पाना आज आपके लिए मुश्किल हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ थोड़ी दूरियां महसूस होगी। फिलहाल आपको अपनी मानसिक स्थिति को संतुलित बनाकर महत्वपूर्ण लेने की आवश्यकता है।

करियर : काम से संबंधित नई जिम्मेदारियां अचानक से दिए जाने के कारण आपको तनाव महसूस होगा, लेकिन जिम्मेदारी को आप बखूबी निभा पाएंगे।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित कोई कठिन निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है।

हेल्थ : गर्दन और कंधे से संबंधित तकलीफ कम होने लगेगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

⚖️ तुला: आज कुछ बातें आपके मन के विरुद्ध होने के कारण जो बातें आपके हिसाब से हो रही है, उनकी तरफ भी आप ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। आपको मनचाही योजना जल्दी मिलेगी। अपने प्रयत्नों को बढ़ाने के साथ-साथ अपने अंदर सकारात्मकता बरकरार रखने की कोशिश करें। जो लोग आपको लक्ष्य प्राप्ति के लिए मदद कर सकते हैं, ऐसे लोगों के साथ वक्त बिताना फायदेमंद रहेगा।

करियर : करियर से संबंधित खुशखबर जल्दी ही मिलेगी।

लव : मनचाहे व्यक्ति के साथ विवाह तय हो सकता है।

हेल्थ : सेहत में सुधार लाने के लिए खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

🦂 वृश्चिक: आज काम से संबंधित उत्साह आज कम नजर आएगा, फिर भी आप काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपने अभी तक ली हुई मेहनत का फल आपको जल्द ही प्राप्त होगा, लेकिन उचित श्रेय ना मिलने के कारण नाराजगी बनी रह सकती है।

करियर : विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए और मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित कुछ बातों में आपको मैच्योरिटी दिखाने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

🏹 धनु: आज जीवन से संबंधित कुछ बातों में अपेक्षित प्रगति नजर आएगी, जिसके कारण आप के ऊपर बना तनाव कम होने लगेगा। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न बढ़ाए जाएंगे। मित्रों के साथ बिताया हुआ वक्त आपको आनंद प्रदान करेगा और फिर से एक बार आप उनके करीब महसूस करेंगे।

करियर : काम से संबंधित कठिन प्रश्न का हल आज आपको दिन के अंत तक प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर की वजह से आपको मन शांति और आनंद प्राप्त हो सकता है।

हेल्थ : डिहाइड्रेशन की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

🐊 मकर: आज मानसिक स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण छोटी बातों से संबंधित भी आपको बड़ी तकलीफ महसूस हो सकती है। गलत बातों को अधिक महत्व देने के कारण जो आपके लिए महत्वपूर्ण बातें है, उनकी तरफ नजरअंदाज किया जा सकता है, जो आपकी समस्या और बढ़ाएगा।

करियर : आलस की वजह से काम को पूरा कर पाना आपके लिए कठिन होगा।

लव : आपकी चंचलता और गुस्से के कारण पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकते हैं।

हेल्थ : स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

🏮 कुंभ: आज दिन की शुरुआत खुशखबर से होगी। आपकी योजना के अनुसार दिन आगे बढ़ेगा, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थिति कुछ कठिन नजर आ रही है, इसलिए महत्वपूर्ण बातों को दिन की शुरुआत में ही पूरा करने की कोशिश करें।

करियर : जिस काम में आप एक्सपर्ट हैं, उस से संबंधित जिम्मेदारी मिलने के कारण काम को आप पूरे उत्साह के साथ पूरा करेंगे।

लव : पार्टनर्स में आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

हेल्थ : कमर से संबंधित तकलीफ थोड़ी देर सता सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

🐋 मीन: आज आपको जीवन में नयापन लाने की आवश्यकता होगी, जिसके लिए काम से संबंधित बातों में बदलाव लाने की कोशिश करें। साथ ही व्यक्तिगत जीवन की कुछ बातों में भी बदलाव लाने की आवश्यकता होगी। काम के साथ-साथ खुद को भी समय देना सीखें।

करियर : आपके नेतृत्व गुण की वजह से कठिन प्रोजेक्ट को भी आप योग्य दिशा में प्रगति की ओर ले कर जाएंगे।

लव : पार्टनर के साथ ठीक से संवाद ना बनाए रखने की वजह से एक-दूसरे के प्रति गलतफहमी और बढ़ सकती है।

हेल्थ : होम्योपैथी द्वारा शरीर की काफी सारी तकलीफ का समाधान प्राप्त होगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…