आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 22 मार्च 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 22 मार्च 2021…

🐏 मेष: आज प्रिय व्यक्ति के साथ अचानक मुलाकात होने की वजह से आनंद प्राप्त होगा। आज दिनभर अनपेक्षित घटनाओं का सिलसिला जारी रहेगा। अधिकतर बातें आपको आनंद देने वाली होंगी। इसलिए दिन सकारात्मक तरीके से लिया जा सकता है। अपने उत्साह को कायम रखने की कोशिश करें।

करियर : नौकरी करने वालों को मनचाहा प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकता है।

लव : पार्टनर की मदद से महत्वपूर्ण निर्णय योग्य तरीके से लिया जाएगा।

हेल्थ : शारीरिक समस्याएं कम होने की वजह से सकारात्मक महसूस हो सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

🐄 वृषभ: आज आपके काम से संबंधित प्रगति देखकर परिवार के लोग खुश हो सकते हैं। पिता से मिली हुई तारीफ आपके लिए अधिक मायने रखेगी। अपने जीवन को और खुद को देखने का नजरिया बदल सकता है। इस कारण आप अपने अंदर सकारात्मक बदलाव कैसे लाया जा सकता है, इस बारे में अधिक सोच विचार करेंगे।

करियर : काम की जगह उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

लव : पार्टनर के साथ समय आनंददायक रहेगा।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी, फिर भी छोटी-मोटी चोट लगने की आशंका बन रही है, जागरूकता रखें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

👫 मिथुन: आज कोर्ट कचहरी से संबंधित निर्णय आपके पक्ष में होने के कारण आपकी आर्थिक परिस्थिति जल्दी बदल सकती है। फिलहाल आपको पैसों से संबंधित बातों में अधिक प्रगति नजर आएगी, इसलिए मिल रहे सभी अवसरों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें, लेकिन चुनाव करते समय ध्यान पूर्वक चुनाव भी करने की आवश्यकता होगी।

करियर : विदेश में कार्य करने वालों को मनचाही जगह तबादला मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप को विवाह बंधन में तब्दील करने की कोशिश सफल होगी।

हेल्थ : दांत से संबंधित समस्या दिन के अंत में तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

🦀 कर्क: आज आपको अलग-अलग प्रकार के अवसरों की प्राप्ति होगी, जिसकी वजह से व्यक्तिगत जीवन और कम से संबंधित बातों में संतुलन बनाए रखना आपके लिए कठिन हो सकता है। कुछ बातों का चुनाव करते समय आपके अंदर कन्फ्यूजन बढ़ेगा, लेकिन अपनी निर्णय क्षमता पर विश्वास रखकर आगे बढ़ें।

करियर : काम से संबंधित मिल रही है, अलग-अलग जिम्मेदारी को निभाते समय थकान महसूस होगी, लेकिन आपको अपने काम का श्रेय भी प्राप्त होगा।

लव : जिस व्यक्ति के प्रति आपको आकर्षण महसूस हो रहा है, उस व्यक्ति के बारे में कुछ और जानकारी प्राप्त होगी। जिसके कारण निर्णय लेना आपके लिए आसान होगा।

हेल्थ : सिर दर्द तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

🦁 सिंह: आज जिन बातों का असर आपकी मानसिक स्थिति और सेहत पर होता है, ऐसी बातों से दूर रहने की आवश्यकता होगी। लोगों के द्वारा कही गई बातों का असर आप पर अधिक दिख सकता है। करीबी मित्र द्वारा आपको फंसाए जाने की भावना महसूस हो सकती है, लेकिन उनकी परिस्थिति जानने के बाद आपके अंदर बढ़ रही नकारात्मकता तुरंत दूर होगी।

करियर : काम की जगह आपके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। इसका असर अपने आत्मविश्वास पर ना होने दें।

लव : तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप की वजह से रिलेशनशिप से संबंधित तनाव बढ़ेगा।

हेल्थ : बीपी से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

🙋‍♀️ कन्या: आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। शरीर को योग्य आहार और आराम देने पर ध्यान दें। हर बात से संबंधित चिंता आपको सता सकती है। जितना हो सके उतना वर्तमान से संबंधित बातों पर ही ध्यान दें। भविष्य से संबंधित किए गए विचार आपको केवल तनाव ही देने वाले हैं।

करियर : काम से संबंधित बातों में मेहनत लेने के बावजूद भी प्रगति नजर ना आना आपको नाराजगी दिला सकता है।

लव : पार्टनर के साथ हो रहे वाद-विवाद बढ़ सकते हैं। इसलिए आज के दिन कम से कम बातचीत रखें।

हेल्थ : पीठ दर्द की वजह से बेचैनी महसूस हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

⚖️ तुला: आज पैसों का योग्य निवेश न करने की वजह से जितना फायदा आप प्राप्त करा सकते हैं, उतना मिल नहीं रहा है। योग्य व्यक्ति की सलाह लेकर पैसों से संबंधित निर्णय लें। रोजमर्रा की जिंदगी से ब्रेक लेने के लिए यात्रा से संबंधित योजना अचानक से बन सकती है। जिसके द्वारा आपको आनंद प्राप्त होगा।

करियर : सोने से संबंधित व्यापार में बड़ा फायदा नजर आएगा।

लव : वैवाहिक जीवन, सुख, शांति और समाधान भरा रहेगा।

हेल्थ : आंखों की समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

🦂 वृश्चिक: आज आपके द्वारा कुछ लिए गए निर्णय पूरी तरह से गलत होने के कारण आप नए कामों की जिम्मेदारी और निर्णय लेने से डर रहे हैं। भूतकाल में घटी हुई घटनाओं का डर मिटाने के लिए कोशिश करनी होगी। अपने आप पर विश्वास को बरकरार रखने के लिए जिन कामों में तुरंत प्रगति नजर आ सकती है। ऐसे कामों पर पहले ध्यान दें।

करियर : काम की जगह किसी गलत बात का इल्जाम आपके ऊपर आ सकता है।

लव : पार्टनर का बदलता बर्ताव आपके लिए तकलीफ का कारण होगा।

हेल्थ : जोड़ों का दर्द तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

🏹 धनु: आज आपको अधिक उत्साह महसूस होगा, जिसकी वजह से आसपास के लोगों का प्रेरणा स्त्रोत्र आप बने रहेंगे। करीबी मित्र के जीवन में आज आप अहम भूमिका निभा सकते हैं। परिवार से संबंधित जिम्मेदारी ठीक से निभाई जाएगी, जिसके कारण परिवार के लोगों को आप के प्रति आदर महसूस होगा।

करियर : युवाओं के लिए आज का दिन अत्यंत लाभदायक रहेगा।

लव : रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने में हड़बड़ी ना करें।

हेल्थ : पैर से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

🐊 मकर: आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा प्राप्त हो सकता है। परिवार से संबंधित किसी बड़ी समस्या का समाधान भी आज प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना आपको समाधान के साथ प्रतिष्ठा भी दिलाएगा। आज के दिन किसी को भी उधार देने से परहेज रखें, पैसा वापस ना मिलने की आशंका यह बन रही है।

करियर : राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर पर आपका प्रभाव बना रहेगा।

हेल्थ : शुगर से संबंधित समस्या को नजरअंदाज ना करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

🏮 कुंभ: आज जीवन में प्रगति देखने के बावजूद भी आपको अपने लक्ष्य के प्रति निर्माण हो रहे प्रश्नों के कारण बेचैनी हो सकती है। आपके प्रश्नों का योग्य समाधान जानकार व्यक्ति द्वारा मिल सकता है। फिलहाल आपको अपने मानसिक अवस्था को और बेहतरीन बनाने पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी, जिसकी वजह से आप अपने निश्चित किए गए मार्ग पर टिके रह सकेंगे।

करियर : उच्च शिक्षण संबंधित निर्णय फायदेमंद साबित होगा।

लव : पार्टनर की चिंता आपको सता सकती है।

हेल्थ : कमर दर्द तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

🐋 मीन: आज मौज-मस्ती और आराम पर ध्यान होने के बावजूद भी आप अपने काम और जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाएंगे। मित्रों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। परिवार को आपके द्वारा खुशियां प्राप्त हो सकती हैं। शारीरिक सुंदरता को बढ़ाने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न किए जाएंगे। इस कारण आपकी जीवनशैली अधिक बेहतर बनेगी।

करियर : व्यापार से जुड़ी महिलाएं अपने कार्य क्षेत्र में अपना एक स्थान निर्माण करेंगी।

लव : पार्टनर के सहयोग द्वारा बड़े निर्णय को सहजता से ले पाना संभव होगा।

हेल्थ : बदन दर्द और हड्डियों से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…