राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का ब्लॉक स्तर पर हुआ चुनाव संपन्न प्राथमिक विद्यालय पाली…

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का ब्लॉक स्तर पर हुआ चुनाव संपन्न प्राथमिक विद्यालय पाली…

ब्राह्मण विकास खंड गोवर्धन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने हंसराज सिंह… 

मथुरा गिरिराज धाम गोवर्धन में शुक्रवार को गोवर्धन विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय पाली ब्राह्मण में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का निर्वाचन हुआ।जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए हंसराज सिंह प्रधानाध्यापक बछगांव को चुना गया।जिसको लेकर शैक्षिक महासंघ के सदस्यों में काफी खुशी का माहौल बना हुआ है तो वही ब्लॉक महामंत्री बच्चू सिंह सहायक अध्यापक आन्यौर को चुना गया है।जबकि कोषाध्यक्ष देशराज सिंह प्रधानाध्यापक नगला गिरवर को निर्विरोध चुना गया है।जिसको लेकर शैक्षिक महासंघ मैं चर्चाओं का विषय बना हुआ है और सभी लोग खुशी का माहौल बनाए हुए हैं।तो वहीं प्राथमिक विद्यालय पाली ब्राह्मण के इंचार्ज प्रधानाध्यापक नेम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शैक्षिक महासंघ का चुनाव जिला कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा हरिओम गुप्ता चुनाव पर्यवेक्षक देवेंद्र सिंह चुनाव अधिकारी की देखरेख में किया गया।यह चुनाव तीन वर्ष में एक बार किया जाता है और इस चुनाव का उद्देश्य अध्यापकों के साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर के क्या गया है।तो वही प्राथमिक विद्यालय पाली ब्राह्मण के प्रधानाध्यापक नेम सिंह ने कहा कि अध्यापक अध्यापिका के साथ लगातार हो रहे उत्पीड़न को लेकर इस चुनाव की संगोष्ठी की गई आने वाले समय में सभी लोग मिलजुल कर अध्यापकों की आवाज को बुलंद करेंगे और जिस अध्यापक को कोई भी समस्या हो उसकी आवाज उठाएंगे और अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।तो वही ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज सिंह का कहना है कि ब्लॉक स्तर पर जिला स्तर पर जो भी अध्यापकों की समस्याएं उनको जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा और अध्यापकों की आवाज बुलंद की जाएगी।इस मौके पर धीरेंद्र सिंह वर्मा अरविंद चौधरी धर्मेन्द्र वीर वीर चंद्रवीर प्रीति शर्मा पार्वती पटेल डालचंद सुरेश चंद शिवानी ममता रोहतास आदि लोग उपस्थित रहे।

पत्रकार अमित गोस्वामी की रिपोर्ट…