धमाल मचा रहा शहनाज गिल का पंजाबी सॉन्ग ‘माइंड ना करी’…

धमाल मचा रहा शहनाज गिल का पंजाबी सॉन्ग ‘माइंड ना करी’…

 

नई दिल्ली, 19 मार्च । शहनाज गिल के पंजाबी सॉन्ग ‘माइंड ना करी’ सोशल मीडिया में जमकर धमाल मचा रहा है। शहनाज गिल का यह गाना साल 2019 में रिलीज हुआ था। लेकिन यूट्यूब पर अभी भी यह सॉन्ग खूब धमाल मचा रहा है।

 

शहनाज गिल बिग बॉस 13 के बाद से ही लगातार अपने म्यूजिक वीडियो के जरिए जमकर धूम मचा रही हैं। यूट्यूब चैनल पर अब तक एक करोड़ 52 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो आर म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

 

गाने में शहनाज के साथ रॉबी सिंह की जोड़ी जम रही है। दीप जांदू का इसमें संगीत है। जबकि करण औजला ने इसके बोल लिखे हैं। बता दें कि शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 के जरिए खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इस शो में खासकर शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बिग बॉस के बाद से ही उनके लगातार सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…