पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस…

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस…

लखनऊ 16 मार्च। पंचायत चुनाव की तैयारी एवं रणनीति बनाने के उद्देश्य से आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के विधायक, एम.एल.सी., पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित पंचायती राज विभाग के प्रमुख पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि उ0प्र0 कांग्रेस प्रदेश के स्थानीय मुद्दों को लेकर पंचायत चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल, डीजल के मूल्यांे में ऐतिहासिक वृद्धि, किसानों की समस्याओं एवं योगी सरकार की विफलताओं सहित विभिन्न जनहित के मुद्दांे लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में और सभी सीटों पर पंचायतों का चुनाव लड़ेगी। उन्होने कहा कि उ0प्र0 आज अराजकता के दौर से गुजर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जनहित के सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। कानून व्यवस्था इस कदर ध्वस्त है कि रोजाना हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाएं हो रही हैं। बेरोजगारी ऐतिहासिक चरम पर है। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती मंहगाई से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। पहली बार ग्रामीण जीवन में जिस तरह की बेरोजगारी और भुखमरी देखी जा रही है पहले कभी नहीं थी। युवा, बेरोजगार और किसान आत्महत्या करने के लिए विवश हैं। फसल बीमा कंपनियां किसानों का पैसा हड़प रही हैं। चहुंओर निराशा और हताशा व्याप्त है। कांग्रेस पार्टी इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर जन-जन तक जायेगी और पंचायत चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। उन्होने कहा कि विगत दिनों से चलाये जा रहे कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का संगठन न्याय पंचायत स्तर तक गठित हो चुका है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ताकत उभरकर सामने आयेगी।
बैठक में अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 जुबेर खान, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा’मोना’, विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, छत्तीसगढ़ के प्रभारी एवं पूर्व सांसद श् पी0एल0 पुनिया, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री सोहेल अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंकज मलिक, कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता  प्रदीप माथुर, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, ब्रजलाल खाबरी, जितेन्द्र सिंह, राजाराम पाल, बालकृष्ण चैहान, कमल किशोर कमाण्डो एवं ए0पी0 गौतम, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, अनुग्रह नारायण सिंह, श्यामकिशोर शुक्ल, भगवती प्रसाद चैधरी, सरदार कुलदीप सिंह, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती ममता चैधरी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय, अनु0जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद, एनएसयूआई के अध्यक्ष अनस रहमान, पंचायती राज विभाग के चेयरमैन चै0 सत्यवीर सिंह, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री संजीव सिंह सैंथवार आदि वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…