आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 13 मार्च 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 13 मार्च 2021…

🐏 मेष: आज आपके विचारों के कारण आज आपको तनाव महसूस हो सकता है। वास्तविकता में रहकर परिस्थिति को जानने की कोशिश करें। केवल नकारात्मक विचारों के प्रति ध्यान देने की वजह से अधिक तनाव रहेगा और जिसकी वजह से कार्यक्षमता पर भी असर दिख सकता है।

करियर : काम की जगह लोगों के साथ हो रहे वाद-विवाद का परिणाम आपके काम पर दिख सकता है।

लव : पार्टनर और आप एक-दूसरे को समझकर रिलेशनशिप को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : नींद से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

🐄 वृषभ: आज खर्चों पर नियंत्रण न रखने की वजह से तनाव से सामना होगा। लोगों द्वारा मिल रहे हैं, सुझाव आपके अंदर चिड़चिड़ापन पैदा कर सकते हैं। फिर भी करीबी व्यक्ति द्वारा बोली गई बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। परिवार के लोगों के साथ बेवजह वाद-विवाद में ना उलझें।

करियर : मौज-मस्ती पर अधिक ध्यान देने की वजह से काम को नजरअंदाज किया जा सकता है।

लव : पार्टनर से अधिक अपेक्षाएं रखना आपके लिए और पार्टनर के लिए भी तकलीफ दायक रहेगा।

हेल्थ : अपचन से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

👬 मिथुन: आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना फल आपको तुरंत प्राप्त होगा। इसलिए अधिक से अधिक मेहनत लेकर फिलहाल की परिस्थिति में अपना फायदा बनाने की सोच रखें। लोगों द्वारा बोली गई बातों की वजह से मन में चंचलता महसूस हो सकती है, लेकिन इसका असर अपनी व्यक्तिगत जीवन पर ना होने दें।

करियर : मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम से संबंधित नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

लव : काफी दिनों से चल रहे वाद-विवाद मिट सकते हैं। जिसके कारण पार्टनर के साथ हुई गलतफहमियां भी दूर होंगी।

हेल्थ : बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

🦀 कर्क: आज अपने व्यक्तिगत जीवन में तय किए गए लक्ष्य को वास्तविकता का रूप देना आज आपके लिए संभव होगा। एक वक्त पर एक ही काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जिसके कारण आपको काम की क्वालिटी पर भी ध्यान देना संभव होगा और आपके काम के द्वारा ही आपको मान सम्मान प्राप्त होने वाला है, इसलिए कार्य को गंभीरता से लें।

करियर : पैसों की आवक बढ़ने की वजह से आपके काम से संबंधित आपकी रूचि भी बढ़ेगी।

लव : नए रिलेशनशिप की शुरुआत सकारात्मक तरीके से हो सकती है।

हेल्थ : सेहत से संबंधित समस्याएं कम होने लगेंगी और डॉक्टर द्वारा भी योग्य मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

🦁 सिंह: आज केवल काम की गति की तरफ ध्यान देने की वजह से आप काम से संबंधित छोटी बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं, इस कारण हाथ में लिया गया कार्य फिर से शुरू करने की जरूरत पड़ सकती है। बात चाहे व्यक्तिगत जीवन की हो या काम से संबंधित, लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

करियर : युवाओं को अपने करियर से संबंधित लिए हुए निर्णय पर कायम रहने की आवश्यकता होगी।

लव : आप और पार्टनर मिलकर एक-दूसरे के प्रेरणा स्त्रोत बने रहने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : पेट में बढ़ती गैस की वजह से शारीरिक तकलीफ होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

🙋‍♀️ कन्या: आज माता-पिता के साथ वाद-विवाद बढ़ सकते हैं। उनके विचारों को बदलने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी, लेकिन बातों को रखने का आप का तरीका गलत होने के कारण आपकी बातों को उनके द्वारा समझ पाना कठिन होगा। रिश्तों को निभाते समय किसी के व्यक्तिगत दायरे को भी समझने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम से संबंधित बातों में प्रगति ना देखना आपके लिए तकलीफ का कारण बन रहा है।

लव : अविवाहित लोगों को मनचाहा साथी ना मिलने के कारण अधिक तनाव महसूस होगा।

हेल्थ : पेट दर्द और कमर का दर्द तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

⚖️ तुला: आज हर एक विषय के बारे में जानकारी रखना आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकता है, क्योंकि जितनी अधिक जानकारी होगी, उतने अधिक विचार मन में पैदा होते रहेंगे। इस कारण योजना से संबंधित निर्णय लेना कठिन हो सकता है। जिन बातों का असर आपकी मानसिक स्वास्थ्य पर हो रहा है, ऐसी बातों से दूर ही रहें।

करियर : मित्र द्वारा मिल रहे काम के अवसर को प्राप्त करने से पहले मित्र के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने की आवश्यकता होगी।

लव : पार्टनर्स में मतभेद होने के कारण किसी भी विषय में निर्णय ले पाना कठिन होगा।

हेल्थ : पेट से संबंधित इंफेक्शन बढ़ सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

🦂 वृश्चिक: आज आप अपने ख्यालों में खोए रहने की वजह से किसी भी परिस्थिति को या व्यक्ति को परखना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। प्रॉपर्टी के निर्णय लेते समय अधिक सोच-विचार करने की आवश्यकता होगी। मित्रों द्वारा बोली गई बातें आपका आत्मविश्वास कम करा सकती हैं।

करियर : आपके द्वारा बनाई गई योजना पर जब तक आप काम नहीं करते तब तक इसके बारे में चर्चा ना करें।

लव : आपके रिलेशनशिप को परिवार द्वारा सहमति मिलना मुश्किल लग रहा है।

हेल्थ : शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए योग और प्राणायाम को जीवन शैली का अंग बनाएं।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

🏹 धनु: आज केवल काम और पैसों की से संबंधित बातों पर ही विचार करना आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। आज के दिन थोड़ा समय खुद के लिए निकाल कर आराम करने पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। जिन बातों की वजह से अधिक तनाव महसूस हो रहा है। उस विषय में चर्चा या निर्णय लेना आज के दिन टालें।

करियर : जितनी मेहनत आप ले रहे हैं, उतना आर्थिक फायदा ना दिखने के कारण काम से संबंधित नाराजगी बढ़ सकती है।

लव : रिलेशनशिप में स्थिरता महसूस होगी।

हेल्थ : बढ़ते वजन को काबू में रखने की कोशिश करनी होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

🐊 मकर: आज किसी बड़े कार्य को करने के लिए आपको जो आर्थिक मदद की अपेक्षा थी, वह आज पूरी होगी। करीबी लोगों द्वारा पूरा सहयोग प्राप्त होगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश भी उनके द्वारा किए जा सकती है। भाई बहन में संबंध ठीक रहने की वजह से परिवार का वातावरण में खुशहाली भरा रहेगा।

करियर : नए काम की शुरुआत से ही आर्थिक आवक बढ़ने लगेगी।

लव : रिलेशनशिप को विवाह बंधन में तब्दील करना आपके लिए आसान हो सकता है।

हेल्थ : शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदकि सहायता लें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

🏮 कुंभ: आज परिवार के लोगों द्वारा आप पर डाले गए बंधन को किस हद तक मानना है, यह आपको तय करना होगा। यदि इन बंधनों की वजह से आपको व्यक्तिगत जीवन की प्रगति में रुकावट नजर आ रही है तो इस बारे में खुलकर चर्चा करने की आवश्यकता होगी। पैसों से संबंधित व्यवहार करते समय अधिक ध्यान रखें।

करियर : अगर आप अपने क्षेत्र में प्रैक्टिस करना शुरू कर चाहते हैं तो समय अभी आपके लिए उचित है।

लव : रिलेशनशिप के प्रति अधिक ध्यान देना देने की वजह से एक काम को नजरअंदाज किया जा सकता है।

हेल्थ : शरीर की इम्युनिटी और स्टेमिना बढ़ाने की कोशिश करें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

🐋 मीन: आज कठिन से कठिन कार्य को भी आज आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। सफलता का जश्न आप अपने मित्रों के साथ मना सकते हैं। आर्थिक आवक बढ़ने की वजह से आपके जीवन शैली का स्तर भी बढ़ेगा। पैसों को योग्य तरीके से निवेश करने पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

करियर : फ्रीलांसर और सेल्फ एंप्लॉयड लोग अपने काम से संबंधित मार्केटिंग बढ़ा सकते हैं। जिसके कारण आपको तुरंत बड़ा फायदा भी नजर आएगा।

लव : पार्टनर की वजह से जीवन में खुशियां आएंगी।

हेल्थ : व्यसनों से दूर रहने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…