तैमूर अली खान महाश‍िवरात्र‍ि पर बन गए ‘श‍िव’…

तैमूर अली खान महाश‍िवरात्र‍ि पर बन गए ‘श‍िव’…

क्‍यूट ‘भालेनाथ’ ने जीता दिल…

 

मुंबई, 11 मार्च । महाश‍िवरात्र‍ि के मौके पर गुरुवार को आपने देशभर से आईं सैकड़ों तस्‍वीरें देख ली होंगी। लेकिन यकीन मानिए, भगवान श‍िव के रूप में तैमूर अली खान से क्‍यूट तस्‍वीर आपने नहीं देखी होगी! करीना कपूर खान और सैफ अली खान के इस प्‍यारे छुटकु को ‘भोलेनाथ’ के रूप में देख कोई भी दिल हार जाएगा।

 

गुरुवार को तैमूर नीली टीशर्ट और शॉर्ट्स में अपने घर के कैंपस में नजर आए। खास बात थी इस दौरान तैमूर ‘श‍िव’ के रूप में थे। तैमूर की ललाट पर भगवान श‍िव की तरह तीसरी आंख बनी हुई थी और तो और सिर पर चुटिया भी नजर आई। इस महाश‍िवरात्र‍ि यकीनन इससे क्‍यूट तस्‍वीर शायद ही कोई होगी।

 

वैसे, तैमूर अली खान अब इतने छोटे भी नहीं है। घर पर उनका एक छोटा भाई भी आ गया है। करीना कपूर खान ने बीते दिनों अपने दूसरे बेटे को जन्‍म दिया है। यानी तैमूर अब भैया बन गए हैं।

 

करीना ने बीते दिनों महिला दिवस के मौके पर अपने छोटे बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि, अभी तक बच्‍चे का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया गया है। साथ ही बच्‍चे के नाम को लेकर भी फैन्‍स में उत्‍सुकता है।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जहां अभी ‘भूत पुलिस’ में अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडि‍स के साथ नजर आने वाले हैं। जबकि ‘आदिपुरुष’ में वह प्रभास और कीर्ति सैनन के साथ नजर आएंगे।

 

दूसरी ओर, करीना कपूर भी जल्‍द ही पर्दे पर आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी। करीना ने दूसरे बेटे के जन्‍म से पहले ही इस फिल्‍म की शूटिंग कर ली थी। इसके अलावा करीना की झोली में करण जौहर की ‘तख्‍त’ भी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…