उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अपने आवास 07 कालीदास मार्ग पर…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अपने आवास 07 कालीदास मार्ग पर…

प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना…

लखनऊ 10 मार्च। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अपने आवास 07 कालीदास मार्ग पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना और समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों ने  उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रखी तथा प्रार्थना-पत्र दिये। सभी प्रार्थना पत्रों पर सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध ढ़ंग से कार्यवाही करने के निर्देश देते हुये श्री मौर्य ने कहा कि जनता दर्शन में आये प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गम्भीरतापूर्वक लिया जाय। उन्होने समस्याओं के सम्बन्ध में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये हैं कि समस्या निस्तारण के उपरान्त समस्याग्रस्त व्यक्ति को निस्तारण के बारे में वस्तुस्थिति से अवगत भी कराया जाय।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…