क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर…

क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर…

अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

गाजियाबाद/ दिनांक 08.03.2021 की रात्रि थाना कविनगर एवं क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर नहेरू नगर फ्लाई ओवर के नीचे से 03 अभियुक्तों 1-नफीस 2-बाबी 3-मोहित को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से लूट के 06 लाख रूपये नगद, 01 अवैध पिस्टल, 04 जीवित कारतूस, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल व 01 अन्य मोटर साइकिल बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि दिनाॅकः 01.03.2021 को थाना कविनगर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कविनगर पर मु0अ0सं0-311/2021 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद धनराशि उक्त घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना कविनगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-नफीस निवासी फरमान नर्सरी थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।
2-बाबी निवासी त्यागी पेट्रोल पम्प के पीछे ट्रान्सफार्मर के पास ग्राम छपरौला थाना बादलपुर , गौतमबुद्धनगर।
3- मोहित निवासी कविनगर थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…