आज का राशिफल 🦕🦅दिन-मंगलवार,दिनांक 9 मार्च 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-मंगलवार,दिनांक 9 मार्च 2021…

🐏 मेष: आज अटके हुए काम को आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। काफी दिनों से अटकी हुई बातों में प्रगति नजर आने की वजह से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम से संबंधित तकलीफ कम होने की वजह से काम के प्रति उत्साह फिर से महसूस होगा।

लव : पार्टनर और आपको ठीक से संवाद बनाए रखने की कोशिश करनी होगी।

हेल्थ : पेट से संबंधित तकलीफ को कम करने की कोशिश करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

🐄 वृषभ: आज केवल सोचते रहने की वजह से आपके अंदर नकारात्मक बातें पैदा हो रही हैं। कुछ बातों में काम करने की भी आवश्यकता होगी, जिसके द्वारा आप को मन में बसे डर का सामना करने की ताकत मिलेगी। आपके मन में उत्पन्न हो रहा डर बेवजह ही है, इस बात का भी पता चलेगा। अपनी आदतों में बदलाव लाने के लिए धीरे-धीरे कोशिश करें।

करियर : व्यापारी वर्ग को जो काम हाथ में है, उसे पूरा करके ही नए काम के लिए शुरुआत करनी होगी।

लव : प्रेम संबंधों की वजह से आपका ध्यान विचलित हो रहा है।

हेल्थ : एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

👬 मिथुन: आज आपको दी गई जिम्मेदारियां कठिन नहीं हैं, फिर भी वक्त पर काम न करना और ध्यान पूर्वक काम न करने की वजह से गलतियां हो रही हैं, इस कारण आपके ऊपर दबाव और तनाव बना रहेगा। आपको मिल रहे समय सोच-विचार कर इस्तेमाल करें। बेकार की बातों में समय बर्बाद करना आपके लिए आर्थिक नुकसान भी दिला सकता है।

करियर : काम से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए नई दिशा प्राप्त होगी।

लव : पार्टनर और आप मिलकर आर्थिक समस्याओं को दूर करने की कोशिश करने करते रहेंगे।

हेल्थ : कमर से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

🦀 कर्क: आज आपको अपनी मानसिक अवस्था सुधारने की जरूरत होगी। आसपास का वातावरण साफ सुथरा और सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश करते रहें। जीवन में आ रही समस्या का समाधान मिल रहा है, लेकिन आप वक्त पर कदम नहीं उठा रहे हैं, इस कारण आप अपेक्षित प्रगति नहीं देख पा रहे हैं।

करियर : काम से संबंधित लक्ष्य को छोटे-छोटे लक्ष्यों में बांटकर काम करने की आवश्यकता होगी।

लव : लव लाइफ में प्रगति देखने के लिए आपको अपने सीमित विचारों से बाहर निकलकर नए लोगों के साथ जुड़ने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने पर ध्यान दें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

🦁 सिंह: आज जिस बात को आपने काफी नजरअंदाज किया है, उसी बात से संबंधित समस्याएं अब बढ़कर आपके सामने आने वाली है। आपको धैर्य और आत्मविश्वास दोनों बनाए रखने की आवश्यकता होगी। आपकी समस्याओं का समाधान किसी के द्वारा भी प्राप्त न होने की वजह से लोगों के प्रति रखा विश्वास भी आपका कम हो सकता है। यदि आप जीवन में बदलाव चाहते हैं तो प्रयत्न भी आपको ही करने होंगे, इस बात को ध्यान में रखें।

करियर : पैसों से संबंधित बड़ी समस्या का समाधान आपको प्राप्त होने की वजह से काम पर ठीक तरह से ध्यान दे पाना संभव होगा।

लव : रिलेशनशिप की वजह से मन पर बोझ बना रहेगा, फिर भी इसका असर आप अपने जीवन पर नहीं होने देंगे।

हेल्थ : सिर दर्द की तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

🙋‍♀️ कन्या: आज का दिन आपके लिए अत्यंत लाभकारी है। इसलिए महत्वपूर्ण कामों को आज के ही दिन पूरा करने की कोशिश करते रहें। व्यापार से संबंधित बात को आगे बढ़ाने के लिए आपके द्वारा कदम उठाए जा सकते हैं। किसी भी प्रकार से नई बात की शुरुआत करने के लिए भी आज का दिन लाभदायक है।

करियर : प्रतिस्पर्धा परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को प्रगति नजर आएगी।

लव : लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आप की अपेक्षा अनुसार दिखेगा।

हेल्थ : सेहत से संबंधित समस्या का समाधान मिलने लगेगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

🏹 तुला: आज करीब व्यक्तियों के बर्ताव में हुए बदलाव की वजह से आपके अंदर नकारात्मकता और गुस्सा भी बढ़ रहा है, जिसके कारण आप खुद को तो नुकसान पहुंचा ही रहे हैं और बाकी रिश्तों पर इसका असर दिख रहा है। आज के दिन गुस्से से प्रभावित होकर कोई भी निर्णय ना लें।

करियर : काम से संबंधित बातों में प्रगति देखने के लिए फिलहाल मेहनत लेने की अत्यंत आवश्यकता है।

लव : आपकी रिलेशनशिप को परिवार के लोगों द्वारा विरोध किया जाएगा।

हेल्थ : बुजुर्गों की हेल्थ से संबंधित चिंता आपको सता सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

🦂 वृश्चिक: आज कोर्ट-कचहरी से संबंधित तकलीफ हो सकती है। सरकारी कामों में रुकावट महसूस होगी। आपके प्रयत्नों के बावजूद भी आर्थिक समस्याओं को दूर करना आज आपके लिए कठिन हो सकता है। पैसों से संबंधित नुकसान को टालने के लिए आज के दिन किसी भी प्रकार का व्यवहार करने से परहेज रखें।

करियर : अपने काम के प्रति निष्ठा दिखाकर काम को और गंभीरता से लेने की आवश्यकता होगी।

लव : प्रेम संबंधों में परेशानियां बढ़ने की आशंका बन रही है। इसलिए सतर्क रहें।

हेल्थ : शरीर में बढ़ती गर्मी तकलीफदायक हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

🏹 धनु: आज परिवार वालों के साथ वाद विवाद बढ़ सकते हैं। काम की जगह भी कुछ लोगों के साथ पुराने विवादों के कारण आपको तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। अपने शब्दों का उचित इस्तेमाल करें क्योंकि आपके द्वारा बोली गई बातों को आप ही के खिलाफ इस्तेमाल करके किसी समस्या में अटकाने की कोशिश की जा सकती है।

करियर : काम से संबंधित अलग-अलग जिम्मेदारियों पर आप ही को भी ध्यान देना होगा। जिसके कारण आपको अस्वस्थता महसूस हो सकती है।

लव : पार्टनर के साथ हो रहे झगड़ों को और ना बढ़ने दें।

हेल्थ : त्वचा से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

🐊 मकर: आज काम से संबंधित बातों को और व्यक्तिगत जीवन को आगे बढ़ाने की आपकी इच्छा है, लेकिन इसके लिए आपको मार्गदर्शन और नजरिया प्राप्त नहीं हो रहा है। जिसकी वजह से थोड़ी नाराजगी खुद के प्रति महसूस हो सकती है। खुद को थोड़ा वक्त देने की आवश्यकता होगी। रोजमर्रा की जिंदगी से थोड़ा आराम करके नए से काम की शुरुआत करें।

करियर : रियल इस्टेट से जुड़े लोगों को काम का विस्तार बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।

लव : पार्टनर के साथ ठीक से संवाद ना बने रहना आपकी चिंता बढ़ा सकता है।

हेल्थ : पीठ और कंधे से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : मरून

लकी नंबर : 8

🏮 कुंभ: आज व्यक्तिगत जीवन से संबंधित कुछ बातों में आपको अधिक इंतजार करने की वजह से आपका संयम टूट रहा है। काम से संबंधित बातों में भी आज खास उत्साह महसूस नहीं होगा। पिछले समय से संबंधित बातों में ही अधिक उलझने के कारण आपको मानसिक तकलीफ का सामना हो सकता है। यदि एक काम में प्रगति नजर नहीं आ रही है तो फिलहाल उसे छोड़कर व्यक्तिगत जीवन के बारे में बाकी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

करियर : नेचुरल प्रोडक्ट से संबंधित व्यापार में बड़ा फायदा नजर आएगा।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित प्रगति देखने के लिए और वक्त लग सकता है।

हेल्थ : शरीर में विटामिन की कमी महसूस हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

🐋 मीन: आज जैसे आप लोगों द्वारा आपकी कुछ जिम्मेदारियों को बांटने की अपेक्षा रखते हैं, वैसे ही लोगों की भी आपके प्रति अपेक्षाएं होंगी, इस बात को जानिए। केवल अपने मतलब के लिए निभाए हुए रिश्ते आप का नुकसान करा सकते हैं। गलत लोगों का साथ देना भी आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है।

करियर : काम से संबंधित यात्रा करते समय अपने काम पर ही ध्यान देना है इस बात का ध्यान रखना होगा।

लव : जीवन में आए नए व्यक्ति के प्रति आपको आकर्षण महसूस हो सकता है।

हेल्थ : पेट दर्द की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 7

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…