राजधानी में आत्मघाती हमला, 20 लोगों की मौत…

राजधानी में आत्मघाती हमला, 20 लोगों की मौत…

मोगादिशु, 06 मार्च। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में शुक्रवार देर रात आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। आपातसेवाओं के अधिकारी ने यह जानकारी दी है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार हमले के बाद आसमान में धुएं का ऊंचा गुबार उठते हुए दिखाई दिया। आमीन एम्बुलेंस सेवाओं के संस्थापक डॉ अब्दुलकादिर एडेन ने बताया कि घटनास्थल से 20 शव बरामद हुए हैं और 30 लोग घायल हो गए हैं। यह धमाका ल्युल येमिनि रेस्टोरेंट के पास हुआ था। घटना स्थल के पास रह रहे निवासी अहमद अब्दुल्लाही ने बताया कि ल्युल येमिनि के पास एक तेज गति से आ रही गाड़ी में धमाका हो गया। साथ ही धुएं के ऊंचे गुबार को उठता देखा गया। सोमालिया में रेडियो पर बताया गया कि किसी भी इमारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है और पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। हालांकि किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। उल्लेखनीय है कि सोमालिया में अल शबाब आतंकी समूह सक्रिय है और अक्सर इस प्रकार के हमले करते रहता है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…