आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 6 मार्च 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 6 मार्च 2021…

🐏 मेष: आज जिस काम के लिए आप अधिक प्रयत्न कर रहे थे, उस से संबंधित कोई नकारात्मक बात का अचानक से पता चलने के कारण आपको मानसिक तकलीफ का सामना हो सकता है। मित्र द्वारा किसी नकारात्मक घटना की खबर मिलेगी। आज आपको मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

करियर : काफी दिनों से टाले गए काम की वजह से आपकी समस्या बढ़ सकती है।

लव : कठिन परिस्थिति में भी पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

हेल्थ : एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

🐄 वृषभ: आज मित्रों के साथ अधिक वक्त बिताने की वजह से आपको आनंद प्राप्त होगा, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करना आपके लिए तकलीफ का कारण भी बन सकता है। व्यक्तिगत जीवन और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आपके लिए आवश्यक होगा। दो लोगों के बीच हो रहे मतभेद को दूर कर पाना आपके लिए संभव होगा।

करियर : काम से संबंधित मिले यश का आनंद आप मना पाएंगे।

लव : मित्रों द्वारा किसी व्यक्ति के साथ हुआ परिचय रिलेशनशिप में तब्दील हो सकता है।

हेल्थ : बालों से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

👬 मिथुन: आज तकलीफ चाहे मानसिक हो या शारीरिक इसका असर अपनी नींद पर अधिक ना होने दें। शरीर का स्टैमिना बढ़ाने की आवश्यकता होगी। परिवार में चल रहे हो बाद विवादों का असर आप पर अधिक दिखेगा। जिसके कारण आप लोगों से दूर रहकर अधिकतर एकांत में ही रहेंगे।

करियर : काम से संबंधित बातों में अधिक प्रयत्न करने के बावजूद भी अपने प्रयत्नों के अनुसार आर्थिक लाभ न देख पाना आपके लिए तकलीफ दायक होगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती है।

हेल्थ : नींद पूरी ना होने की वजह से शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

🦀 कर्क: आज किस बात की तरफ अधिक ध्यान देना है, यह तय करना आज आपके लिए मुश्किल होगा। आपने तय किए गए लक्ष्य को कहीं लिखकर रखें ताकि जब भी आप मार्ग से भटक रहे हो अपने आप को फिर से मार्ग के ऊपर लाने के लिए यह बात उपयुक्त साबित होगी।

करियर : काम से संबंधित मार्केटिंग को और बेहतरीन करने के लिए आपको पैसों की आवश्यकता होगी। जिसे प्राप्त करने के प्रयत्न में आपको सफलता मिलेगी।

लव : काम से संबंधित बातों में अधिक उलझने के कारण रिलेशनशिप से संबंधित बातों की तरफ फिलहाल आप ध्यान नहीं दे पाएंगे।

हेल्थ : पेट दर्द की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

🦁 सिंह: आज किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने की आपकी इच्छा आज पूरी होगी। यात्रा से संबंधित लिए गए निर्णय भी आपको आनंद दिला सकते हैं। विदेश से संबंधित कार्यों में आपको आसानी से प्रगति नजर आएगी। विदेश से जुड़े किसी व्यक्ति के साथ आपके संबंध फिर से ठीक होने लगेंगे।

करियर : काम से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय दिन की शुरुआत में लेने के कारण आप को प्रगति तुरंत नजर आएगी।

लव : विवाह से संबंधित प्रगति दिख सकती है।

हेल्थ : गले की खराश तकलीफ दायक होगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

🙋‍♀️ कन्या: आज लोगों के साथ हो रहे वाद-विवाद में अधिक ना उलझें। जो लोग आपकी बातों को समझने के लिए असमर्थ है, ऐसे लोगों के साथ हो रहे विवादों की वजह से केवल आपको ही तकलीफ होगी और वक्त भी बर्बाद होगा, इसलिए अपनी ऊर्जा को ऐसी बातों पर खर्च ना करें।

करियर : काम से संबंधित रूचि कम होने की वजह से दिए गए टारगेट को पूरा कर पाना कठिन हो सकता है।

लव : पार्टनर के साथ हो रहे विवाद को और ना बढ़ाएं और बातचीत करते समय अपशब्द का इस्तेमाल ना करें।

हेल्थ : पाइल्स की समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

⚖️ तुला: आज मेहमानों के साथ अचानक से मुलाकात होने की वजह से आपको आनंद प्राप्त होगा। परिवार से दूर रहने वाले व्यक्ति के बारे में कुछ खबर मिल सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित बातों में प्रगति नजर आएगी। परिवार से दूर रहकर थोड़ा वक्त दोस्तों के साथ बिताने की आवश्यकता है। जिसके कारण आपको मन की प्रसन्नता प्राप्त होगी।

करियर : रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभदायक रहेगा।

लव : मनचाहे व्यक्ति द्वारा आया प्रपोजल आपको आनंद दिलाएगा।

हेल्थ : एलर्जी से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

🦂 वृश्चिक: आज फिलहाल आपके सामने कोई बड़ा लक्ष्य ना होने की वजह से आप परिस्थिति जैसी है, वैसी ही उस का आनंद लेने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, इन बातों में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी। परिवार से संबंधित किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी ना लेना आप के प्रति नाराजगी बढ़ा रहा है। जिसका असर आपको फिलहाल तो नजर नहीं आएगा, लेकिन कुछ दिनों की बात आप अधिक अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

करियर : आपके काम में बदलाव लाने की आवश्यकता है। आर्थिक समस्याओं का समाधान जल्दी ही प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर से दूर रहना आपके लिए तकलीफ दायक रहेगा।

हेल्थ : अधिक मसालेदार और तला हुआ खाना खाने की वजह से सेहत संबंधी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

🏹 धनु: आज भूतकाल से जुड़े कुछ व्यक्ति फिर से आपके जीवन में वापस आने की कोशिश कर सकते हैं। इस समय आपको तय करना है, उनको जीवन में रखना है या नहीं फिर भी निर्णय लेते समय प्रैक्टिकल रहें और गुस्से और ईगो को अपने ऊपर अधिक हावी ना होने दें।

करियर : काम से संबंधित बातों में धीरे-धीरे प्रगति नजर आएगी, जिसके कारण आप अपना संयम खो सकते हैं।

लव : पार्टनर से संबंधित हुई गलतियों को माफ करके आगे बढ़ें।

हेल्थ : शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

🐊 मकर: आज आपकी पर्सनालिटी की वजह से लोग आपके तरफ तुरंत आकर्षित होते हैं। लेकिन, लोगों के बर्ताव और उनके व्यक्तित्व के बारे में अधिक जानकारी ना होना या उनकी कुछ बातों की तरफ नजरअंदाज करना आपके लिए हमेशा ऐसे ही नुकसानदायक रहा है। इसलिए किस व्यक्ति को कितना करीब आने देना है या अपने जीवन का हिस्सा बनाना है या नहीं किस बात का निर्णय सोच समझ कर लें।

करियर : पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से काम से संबंधित जिम्मेदारी ठीक से निभाना आपके लिए कठिन होगा।

लव : पार्टनर के प्रति अधिक पजेसिव होने के कारण वाद विवाद हो सकते हैं।

हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफ बढ सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

🏮 कुंभ: आज फिलहाल आप जो भी योजना बनाएंगे उसे दूर दृष्टि रखकर ही बनाएं, क्योंकि जीवन में बड़ा बदलाव लाने की फिलहाल अभी आपको आवश्यकता है। जीवन में स्थिरता प्राप्त करने के लिए अपने प्रयत्नों को बढ़ाने की आवश्यकता होगी। आपके कठिन समय में दूसरों का साथ मिल पाना फिलहाल मुश्किल लग रहा है।

करियर : व्यापार को स्थिर करने के बाद ही नई योजना के बारे में सोचें।

लव : पार्टनर से ठीक से बातचीत ना हो पाना और एक-दूसरे से दूर रहना गलतफहमियां बढ़ा सकता है।

हेल्थ : बदन दर्द की तकलीफ रात में हो सकती है।

लकी कलर : मैरून

लकी नंबर : 2

🐋 मीन: आज अपनी योजना के बारे में की गई चर्चा आपका नुकसान करा रही है। लोग आपके आइडिया का फायदा उठाकर आगे बढ़ते हैं और आप केवल सोचते ही रहने की वजह सेआपको परिस्थिति में बदलाव नजर नहीं आ रहा है। परिवार के कुछ लोगों का आप के प्रति गुस्सा बढ़ सकता है।

करियर : काम की जगह आपके नेतृत्व गुण का इस्तेमाल करके प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे।

लव : पार्टनर के साथ मानसिक स्वरूप से जुड़े रहने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : वायरल इनफेक्शन जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…