आज का राशिफल 🦕🦅दिन-मंगलवार,दिनांक 2 मार्च 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-मंगलवार,दिनांक 2 मार्च 2021…

🐏 मेष: आज परिस्थिति को बारीकी से परख कर ही अपना निर्णय लें। घर-परिवार से संबंधित बातों में अधिक उलझना आपको निराशा देगा। अपने अनुभव द्वारा मिली हुई सीख को इस्तेमाल करने की आज आवश्यकता होगी।

करियर : युवाओं को नई बातें सीखने का मौका प्राप्त हो सकता है। इसे अपने करियर का हिस्सा किस तरह से बनाए, इस बात पर भी सोच-विचार होगा।

लव : किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एक तरफा प्यार ही हो सकता है, यह ध्यान रखें।

हेल्थ : गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित इंफेक्शन तकलीफ देगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

🐄 वृषभ: आज हर बात के बारे में केवल चिंता ही करते रहना आपका स्वभाव बन रहा है। इसलिए अधिकतर वर्तमान में रहकर आसपास की घटनाओं का आनंद लेना सीखना होगा। हर किसी बात को बीच में ही छोड़ने की वजह से आप किसी भी प्रकार की प्रगति नहीं देख पाएंगे, इसलिए अपने प्रयत्नों को एक दिशा में ही रखकर जब तक काम पूरा नहीं होता तब तक आपको ध्यान विचलित नहीं होने देना है।

करियर : काम से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय दिन की शुरुआत में ही लें।

लव : रिलेशनशिप के प्रति आपकी और पार्टनर की निष्ठा बढ़ेगी।

हेल्थ : बढ़ते वजन को नियंत्रण में लाने की कोशिश करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

👫 मिथुन: आज लोगों के साथ परिचय बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा किए जा सकती है। काम से संबंधित लोगों के साथ संबंध ठीक-ठाक बने रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ नाराजगी बढ़ सकती है, लेकिन इसका असर उनके साथ के रिलेशनशिप पर नहीं होगा।

करियर : विदेश से प्राप्त हुई नौकरी का अवसर आपके जीवन पर क्या प्रभाव डाल सकता है, इस बात का सोच विचार करके ही आगे बढ़ें।

लव : विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए परिवार के किसी खास व्यक्ति द्वारा प्रयत्न किए जा सकते हैं।

हेल्थ : शरीर में बढ़ते डिहाइड्रेशन के कारण थकान महसूस हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

🦀 कर्क: आज काम से संबंधित एक से अधिक बातों में आज आप को प्रगति नजर आएगी। पैसों की आवक भी आसानी से बढ़ सकती है। जीवन से संबंधित सभी प्रकार की बातों को आपके द्वारा महत्व दिए जाने के कारण हर एक बात पर ध्यान देने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी।

करियर : फिलहाल आपको काम से संबंधित अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी, जिसका फायदा निजी भविष्य में बड़े पैमाने पर मिलेगा।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित प्रगति आपको जल्द ही नजर आएगी।

हेल्थ : पुरानी शारीरिक बीमारी ठीक होने लगेगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

🦁 सिंह: आज पैसों का योग्य तरीके से निवेश कैसे किया जा सकेगा, इससे संबंधित आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपको मिले हुए पैसों का योग्य निवेश करके आप अपने लिए एक नया आर्थिक स्तोत्र पैदा कर सकेंगे। व्यापार से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए योग्य शिक्षण प्राप्ति के लिए आप प्रयत्न कर सकते हैं।

करियर : स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा नजर आएगा।

लव : आपके द्वारा लिए गए काम से संबंधित निर्णय में पार्टनर का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा।

हेल्थ : शरीर में सूजन बढ़ सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

💁‍♀ कन्या: आज केवल वर्तमान की ही बातों में अधिक उलझने के कारण आप अपने लिए लक्ष्य तय नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए आपको भविष्य के साथ-साथ वर्तमान पर भी नजर रखने की आवश्यकता होगी। अपने भविष्य को बेहतरीन बनाने के लिए अपनी क्षमताओं को पहचानने की आवश्यकता होगी।

करियर : नौकरी से संबंधित बड़ा बदलाव आज आपको नजर आ सकता है।

लव : पार्टनर के साथ ठीक से संवादना बना रहने की वजह से वैवाहिक जीवन में अशांति महसूस होगी।

हेल्थ : शरीर में एलर्जी से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

⚖ तुला: आज कठिन समय में भी आप अपना आत्मविश्वास नहीं खोने देंगे। फिलहाल परिस्थिति आप के पक्ष में नहीं है। इसलिए अपनी क्षमता से अधिक रिस्क ना लें। फिलहाल आपको मेहनत के साथ-साथ अपनी निर्णय क्षमता को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी।

करियर : काम से संबंधित बातों में बार-बार आ रहे बदलाव आपकी काम के प्रति रुचि कम कर सकते हैं।

लव : पार्टनर की हर एक जिद को पूरी करना आपके लिए तकलीफ का कारण बनेगा।

हेल्थ : छोटे-मोटे एक्सीडेंट होने की आशंका बन रही है। सावधानी रखनी होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

🦂 वृश्चिक: मन में बढ़ रही दुविधा के कारण बेचैनी महसूस होगी, लेकिन इसे दूर करने के लिए आप प्रयत्न भी नहीं करेंगे। परिस्थिति के प्रति नजरअंदाज रहकर काम करना केवल आपकी समस्या को बढ़ावा दे सकता है, इस बात का ध्यान रहें।

करियर : उच्च पद पर स्थित अधिकारी अपना उदाहरण प्रस्तावित करके ही योग्य तरीके से नेतृत्व कर पाएंगे।

लव : यदि आपकी रिलेशनशिप से संबंधित रुचि नहीं रही है तो इस बात की जानकारी अपने पार्टनर को दें।

हेल्थ : शरीर पर लगी चोट के कारण छोटा ऑपरेशन होने की आशंका बन रही है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

🏹 धनु: आज जिन व्यक्तियों पर आपने आंखें बंद करके विश्वास रखा था, उनके द्वारा आप को फंसाया जाने की जानकारी आपको प्राप्त होगी। जिसकी वजह से निराशा का सामना हो सकता है। किसी भी प्रकार की गलती में दोनों पक्ष जिम्मेदार रहते हैं, इस बात का ध्यान रहें।

करियर : नौकरी की जगह आपके द्वारा हुई गलती के कारण आप काम से हाथ धो बैठ सकते हैं। काम को ध्यान पूर्वक करें।

लव : रिलेशनशिप को तोड़ने का निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है।

हेल्थ : वात से संबंधित समस्या बढ़ेगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

🐊 मकर: आज अपनी क्षमता से बाहर जाकर किए गए काम आपकी सेहत पर तो असर करेंगे ही और काम की क्वालिटी पर भी इसका असर दिखेगा। अपने जीवन शैली के स्तर को सुधारने की कोशिश आपके द्वारा किए जा सकती है, जिसके कारण अपेक्षा से अधिक पैसा भी आप खर्च करेंगे।

करियर : पैसों की आवक बढ़ने के कारण काम से संबंधित रूचि बढ़ेगी।

लव : रिलेशनशिप के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाएं, जिसके द्वारा शरीर की इम्युनिटी बढ़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

🏮 कुंभ: आज यदि मन में कोई विचार बार-बार आ रहा हो तो उसके प्रति ध्यान दें, शायद किसी समस्या का समाधान आपको इस विचार द्वारा मिल सकता है। मित्रों द्वारा पूरा सहयोग प्राप्त होने की वजह से बड़ा निर्णय आपके द्वारा आज लिया जा सकता है।

करियर : भागीदारी में किए गए काम सफल रहेंगे, लेकिन इस भागीदारी को केवल एक प्रोजेक्ट तक ही सीमित रखें।

लव : रिलेशनशिप को विवाह में तब्दील करने की इच्छा केवल आपकी ही होने के कारण इसे आगे बढ़ाना मुश्किल होगा।

हेल्थ : पेट में गैस से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 7

🐋 मीन: आज मन में बढ़ रही चिड़चिड़ और लोगों के प्रति विश्वास कम होने की वजह से आज आप अकेले ही रहना पसंद करेंगे। जिन बातों से आपको आनंद प्राप्त होता है, ऐसी बातों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मन की थकान को दूर करने के लिए थोड़ा समय एकांत में बिताएं।

करियर : काम की जगह लिए गए निर्णयों द्वारा विरोध किए जाने की वजह से आपके अंदर अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है।

लव : रिलेशनशिप में बढ़ते तनाव आपके व्यक्तिगत जीवन में भी असर दिखाएंगे।

हेल्थ : टाइफाइड जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…