पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर 07 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार…

पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर 07 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार…

जनपद आजमगढ़/ दिनाॅकः28.02.2021 की सायं थाना निजामाबाद व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर महमूदाबाद पुलिया के पास से चेकिंग के दौरान 07 मादक पदार्थ तस्कर 1-विनय कुमार 2-अच्छेलाल 3-अभयबीर 4-तप्पन कुमार 5-प्रकाश बीर 6-ललिता पत्नी घनिष्ठ 7-मन्जूरा पत्नी अभिमन्यु को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 03 लाख 25 हजार रूपये कीमत के 60 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा, 06 मोबाइल फोन,01 स्कार्पियों वाहन बरामद हुई।
इस सम्बन्ध में थाना निजामाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-विनय कुमार निवासी बनबीरपुर थाना मुगराबाद शाहपुर जनपद जौनपुर।
2-अच्छेलाल निवासी सहसा थाना भगवानपुर हाट जनपद सिवान, बिहार।
3-अभयबीर निवासी गली मेटा थाना अदावा जनपद गजपट्टी, उडीसा।
4-तप्पन कुमार निवासी राय पनका थाना अदावा जनपद गजपट्टी, उडीसा।
5-प्रकाश बीर निवासी सुन्दरपुर थाना पाद्यापुर जनपद रायगड़ा, उड़ीसा।
6-ललिता पत्नी घनिष्ठ निवासी रायगड़ा जनपद रायगड़ा, उडीसा।
7-मन्जूरा पत्नी अभिमन्यु निवासी रायगड़ा जनपद रायगड़ा, उडीसा।
बरामदगीः-
1-लगभग 03 लाख 25 हजार रूपये कीमत के 60 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा,
2- 06 मोबाइल फोन,
3-01 स्कार्पियों वाहन।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…