भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न…

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न…

लखनऊ 26 फरवरी। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी0एल0 संतोष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की उपस्थिति में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित प्रदेश सहप्रभारी, प्रदेश सहमहामंत्री संगठन, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व क्षेत्रीय अध्यक्ष सम्मिलित हुए।
पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी0एल0 संतोष ने बूथ ईकाई की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि हमें बूथ को केन्द्रित करते हुए पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले अभियानों व कार्यक्रमों की योजना रचना तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए बूथ को पार्टी का अभेद्य दुर्ग बनाना होगा। संतोष ने कहा कि जब हम प्रत्येक बूथ पर मजबूत पार्टी संगठन खड़ा कर लेंगे तो प्रत्येक चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित है।
बैठक में आगामी पंचायत चुनावों और संगठनात्मक कार्यक्रमों-गतिविधियों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा के साथ आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को आत्मसात किए हुए योगी सरकार के बजट पर बधाई दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल के पूरा होने पर पार्टी संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए सरकार की योजनाओं और जनहित में किए गए कार्यों को जनता के बीच ले जाने का निर्णय किया गया। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि पार्टी द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएगीं साथ ही ग्राम चैपालों का आयोजन करते हुए गांव-गांव में पार्टी द्वारा ग्राम सम्पर्क अभियान भी चलाया जाएगा। ग्राम चैपालों के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहित में किए गए फैसलों को जनता के बीच पहुंचेंगे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…