उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को उनकी उपज की कीमत मूल्य समर्थन योजना के…

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को उनकी उपज की कीमत मूल्य समर्थन योजना के…

अनुरूप या उससे अधिक दिलाने के उद्देश्य से किसानों से सीधे धान की खरीद…

लखनऊ 24 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को उनकी उपज की कीमत मूल्य समर्थन योजना के अनुरूप या उससे अधिक दिलाने के उद्देश्य से किसानों से सीधे धान की खरीद करते हुए खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 में निर्धारित लक्ष्य से अधिक खरीद कर ली है। अब तक 4453 धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, 6650703.79 मीट्रिक टन धान किसानों से क्रय किया है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में 5483089.58 मीट्रिक टन धान की खरीद की गयी थी। पिछले वर्ष की तुलना मंे इस वर्ष 11 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा गया है।
यह जानकारी खाद्य आयुक्त मनीष चैहान ने देते हुए बताया कि इस योजना से अब तक 1296940 किसानों को लाभान्वित किया गया है और करीब 11589.899 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 के तहत 55 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया, जिसके सापेक्ष लगभग 121 प्रतिशत खरीद हो गयी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…