पुलिस कार्यवाही में 15-15 हजार रूपये के 02 पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार…

पुलिस कार्यवाही में 15-15 हजार रूपये के 02 पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार…

पीलीभीत/  दिनांक 22.02.2021 थाना गजरौला पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान पुलिस कार्यवाही में 15-15 हजार रूपये के 02 पुरस्कार घोषित अपराधी 1-निजाम व 2-इकराम को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जिसमें अभियुक्त निजाम के विरूद्ध थाना पूरनपुर व थाना गजरौला में 10 अभियोग तथा अभियुक्त इकराम के विरूद्ध 03 अभियोग विभिन्न धाराओं के पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त थाना गजरौला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 09/2021 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 15-15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना गजरौला पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-निजाम निवासी शेरपुर कलां थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत।
2-इकराम निवासी शेरपुर कलां थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…