अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहे 02 अभियुक्त गिरफ्तार 21 निर्मित/अर्द्धनिर्मित अवैध तमंचा…

अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहे 02 अभियुक्त गिरफ्तार 21 निर्मित/अर्द्धनिर्मित अवैध तमंचा…

05 कारतूस विभिन्न बोर अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व पुर्जे आदि बरामद…

जनपद अमरोहा/थाना हसनपुर दिनांक 21.02.2021 को थाना हसनपुर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर रूखालू-पिपलौती पक्की सड़क के नजदीक गन्ने के खेत से अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहे 02 अभियुक्तों 1-इरशाद उर्फ इंसान, 2-रूपेश उर्फ भालू को गिरफ्तार किया गया। एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 06 निर्मित, 15 अर्द्धनिर्मित अवैध तमंचा, 05 कारतूस विभिन्न बोर, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व पुर्जे आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसमें अभियुक्त रूपेश उर्फ भालू के विरूद्ध जनपद अमरोहा के विभिन्न थानो में लूट, चोरी, धोखाधड़ी, गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, आम्र्स एक्ट आदि के 11 अभियोग पंजीकृत है।
इस सम्बन्ध में थाना हसनपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-इरशाद उर्फ इंसान निवासी रूखालू थाना हसनपुर जनपद अमरोहा।
2-रूपेश उर्फ भालू निवासी रूखालू थाना हसनपुर जनपद अमरोहा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…