07 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की 05 चार पहिया वाहन 05 जोड़ी फर्जी नम्बर प्लेट…

07 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की 05 चार पहिया वाहन 05 जोड़ी फर्जी नम्बर प्लेट…

03 अवैध तमंचा विभिन्न बोर, 03 जीवित कारतूस 05 मोबाइल फोन आदि बरामद…

जनपद कुशीनगर/थाना कसया दिनांक 21.02.2021 को थाना कसया व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान नेशनल हाई- वे 28 पर हेतिमपुर पुल के पास से 07 शातिर वाहन चोरो 1-अक्षय, 2-जयपाल उर्फ इमरान, 3-आतिश, 4-जगदीप उर्फ जग्गी, 5-सागर, 6-तलजिन्दर, 7-एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 05 चार पहिया वाहन, 05 जोड़ी फर्जी नम्बर प्लेट, 03 अवैध तमंचा विभिन्न बोर, 03 जीवित कारतूस, 05 मोबाइल फोन आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अन्तर्राज्यीय वाहन चोर है, जो पंजाब व हरियाणा राज्य से खड़ी गाडियो का डैश बोर्ड से वायर हटाकर स्कैनर मशीन से कोड करके गाड़ी की चाभी तैयार कर गाडिया चुरा लेते है, तथा उन पर दूसरा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर अन्य प्रान्तो में बेच देते है। इस सम्बन्ध में थाना कसया पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-अक्षय निवासी कैलाना थाना गन्नौर जनपद सोनीपत हरियाणा।
2-जयपाल उर्फ इमरान निवासी रेहणा बस्ती गन्नौर जनपद सोनीपत हरियाणा।
3-आतिश निवासी बाकनेर नरेला थाना नरेला दिल्ली वेस्ट।
4-जगदीप उर्फ जग्गी निवासी न्यू माडल टाउन जाटल रोड पानीपत थाना माडल टाउन     जनपद पानीपत हरियाणा।
5-सागर निवासी जटल थाना माडल टाउन जनपद पानीपत हरियाणा।
6-तलजिन्दर निवासी शिवा थाना पानीपत सिटी जनपद पानीपत हरियाणा।
7-एक अभियुक्ता

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…